फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ननद-भाभी करीना कपूर और सोहा अली ने पहनी थी एक जैसी ड्रेस, क्या आपने देखी ये तस्वीर?

Fri, 24 Jul 2020 04:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
fashion - फोटो : social media
करीना कपूर उन महिलाओं में से हैं जो अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को एक साथ मैनेज करना अच्छी तरह से जानती हैं। तभी तो उनके रिश्ते पति के साथ ही अपनी प्यारी ननद सोहा के साथ भी बेहद खास हैं। इस बात का सबूत तो कई सारी तस्वीरें हैं। जिसे देख पता चलता है कि करीना कपूर सोहा के साथ अच्छी खासी बांडिंग रखती हैं। लेकिन करीना और सोहा की इन तस्वीरों के देख एहसास हो जाएगा कि फैशन के मामले में भी दोनों की पसंद मिलती जुलती है। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही तस्वीर।
विज्ञापन

2 of 5
fashion - फोटो : social media
पिछले दिनों मुंबई में लगे लॉकडाउन को अनलॉक किया गया तो मुंबई की सड़कों पर सैर के लिए करीना कपूर बेटे तैमूर और पति सैफ के साथ निकली थीं। जिसमें करीना ने ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस और व्हाइट स्नीकर पहने थे। जिसमे उनका कैजुअल लुक काफी सिंपल और कंफर्टेबल नजर आ रहा था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
soha ali khan - फोटो : instagram
वहीं दो साल पहले लंच डेट पर सोहा अली खान ने हूबहू ऐसी ही ड्रेस पहन रखी है। इंस्टाग्राम पर करीना कपूर के कई सारे फैन पेज हैं। जिन पर ये तस्वीर आम है। इस तस्वीर में सोहा अली खान ने हूबहू वैसी ही ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहनी है। जिसे देख फैन भी हैरान है। इस तस्वीर में सोहा के साथ खड़ीं करीना कपूर ने ब्लैक कलर का टॉप और पैंट पहन रखा है। ब्लैक शेड और मेसी बन में करीना काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। तो वहीं ओपन साइड पार्टीशन हेयर में सोहा का लुक बिल्कुल सिंपल और एलिगेंट दिख रहा है। 

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
ननद-भाभी करीना कपूर और सोहा अली का फैशन सेंस वैसे भी काफी मिलता जुलता है। तभी तैमूर के जन्मदिन पर करीना की तरह ही सोहा भी ब्लैक पोल्का डॉट ड्रेस में पहुंची थी। जिसमें दोनों की ड्रेस काफी मिलती-जुलती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
soha ali khan - फोटो : social media
बर्थडे पर करीना जहां ब्लैक बेस और व्हाइट पोल्का डॉट की मिनी ड्रेस संग व्हाइट स्नीकर में तैयार थीं। वहीं सोहा ने ब्लैक पोल्का डॉट की स्लिम ड्रेस और साथ में लैगिंग को पेयर किया था। जिसमें दोनों ही एक्ट्रेस का लुक खूबसूरत नजर आ रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें