स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में घूम रहीं करीना कपूर की तस्वीरें तो खूब वायरल हो रही हैं। जी हां करीना कपूर पति सैफ और बेटे तैमूर के संग नए साल की छुट्टियां मना रही हैं। साथ में बहन करिश्मा कपूर भी हैं। हांलाकि करीना की तस्वीरों में लोग उनके फ्लोरल जैकेट को खूब पसंद कर रहें हैं लेकिन करीना की इस जैकेट की कीमत में तो आप पूरा दुबई का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानें इस खास जैकेट की क्या है कीमत।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : insatgram
बर्फीली वादियों में केवल करीना ही नहीं बल्कि वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ भी नजर आए हैं। करीना कपूर ने अपनी फ्लोरल जैकेट के साथ काले रंग की स्ट्राइप ट्रैक पैंट पहनी हुई थी। जिसको सफेद रंके स्वीटशर्ट के साथ टीमअप किया गया था।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : insatgram
इस फ्लोरल प्रिंट कॉटन हुडेड पफर जैकेट को Moncler Genius ने डिजाइन किया है। हांलाकि ये जैकेट अब बिक चुका है लेकिन इस खास जैकेट की कीमत जरूर सुनकर आपको हैरानी होगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक इस फ्लोरल जैकेट की कीमत करीब 94,998 रुपये है। इस कीमत को सुनकर जरूर ही आपके मन में जरूर ये ख्याल आ रहा होगा कि इतनी महंगी जैकेट में तो एक दुबई ट्रिप पूरी हो सकती है।