फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में हाई हील्स में दिखीं करीना कपूर, फैंस ने पूछ लिया ये सवाल

Mon, 09 Nov 2020 11:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर फिलहाल दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही वो काफी ज्यादा लाइमलाइट में है। ऐडशूट से लेकर आउटिंग के लिए वो हर बार स्टाइलिश ड्रेस में नजर आती हैं। मैटरनिटी फैशन के मामले में आगे करीना कपूर पिछले दिनों भी अपने रेडियो प्रोग्राम के सिलसिले में स्पॉट हुईं। जहां पर हर बार की तरह वो स्टाइलिश बट कंफर्टेबल ड्रेस में नजर आईं। हालांकि उनकी फुटवियर पर इस बार फैंस सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
दरअसल, रेडियो मिर्ची के प्रोग्राम के लिए स्पॉट हुईं करीना ने व्हाइट शेड की शर्ट ड्रेस पहनी रखी थी। जिस पर स्काई ब्लू कलर की वर्टिकल एंड हॉरिजोंटल लाइंस बनी हुई थी। वहीं नेकलाइन कॉलर वाली और बलून स्लीव जिसे आगे से शर्ट का लुक दिया गया था। उनकी इस ड्रेस का स्टाइलिश बनाने के लिए काफी थी। वहीं इस मैटरनिटी ड्रेस में बेबी बंप को हाईलाइट करने के लिए बस्ट के नीचे ब्लैक एंड व्हाइट बेल्ट ऐड की गई थी। जिस पर भी लाइन बनी हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
वहीं करीना का ये लुक काफी ग्रेसफुल था और मैटरनिटी फैशन के मामले में उन्हें टेन ऑन टेन देने के लिए काफी था। इसलिए करीना इस सिंपल ड्रेस के साथ सटल मेकअप, न्यूड लिप्स और आंखों में काजल के साथ नजर आईं। करीना ने इस लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए ट्रांसपैरेंट हील वाली फुटवियर ऐड की थी।

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
हालांकि करीना की ये फुटवियर देख फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं। दरअसल, शर्ट ड्रेस के साथ करीना ने ट्रांसपैरेट हील्स और स्ट्रैप वाली फुटवियर पहन रखी थी। जिसे देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या प्रेग्नेंसी के छठे और सांतवे महीने से हाई हील्स की सैंडिल पहनना ठीक है? फिलहाल फैंस चाहे जो भी सवाल कर रहे हैं। लेकिन करीना ने इस समय हाई हील्स पहन दिखा दिया है कि उनका स्वैग प्रेग्नेंसी के टाइम पर भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
वैसे करीना की फुटवियर की चर्चा ये पहली बार नही है। इससे पहले हैलोवीन पार्टी के दौरान पहनी उनकी यलो कलर की हाई हील फुटवियर भी सुर्खियों में थी। हालांकि उस फुटवियर को पहन वो घर पर केवल पोज देते दिखीं थी। इसलिए फैंस ने हील की बजाय इसकी कीमत को लेकर हैरानी जताई थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें