फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर-दीपिका पादुकोण तक दिखा चुकी हैं इन कपड़ों के साथ ग्लैमर, देखिए तस्वीरें

Wed, 15 Apr 2020 05:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की अदाकाराएं अपने स्टाइल से नया ट्रेंड सेट कर देती हैं। फिर वो चाहे किसी भी डिजाइनर की ड्रेस क्यों न हों। करीना कपूर हों या दीपिका पादुकोण फैंस इनके लुक को कॉपी करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा हो भी क्यों न? अपने स्टाइलिश अंदाज से ये हीरोइनें हर कपड़े को फैशनेबल जो बना देती हैं। प्रियंका चोपड़ा हो या करीना कपूर, दीपिका पादुकोण हो या सारा अली खान इन सारी हीरोइनों को पिछले दिनों एक जैसे प्रिंट के कपड़े पहने देखा गया। जिसे देख लड़कियां अब इसे फॉलो करना चाह रही हैं। आगे की स्लाइड में देखिए कौन सा है वो ट्रेंड....


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ भी इस खास ट्रेंड से अछूती नहीं नजर आई हैं। पोल्का डॉट के जादू और स्टाइल को इन्होंने रेट्रो लुक में काफी खूबसूरती से कैरी किया था। जिसे देख हर लड़की को इस ड्रेस से प्यार हो जाए।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
पोल्का डॉट को रेट्रो लुक में पहनने का अंदाज तो दीपिका पादुकोण ने भी दिखाया था। छपाक फिल्म के प्रमोशन के लिए सफेद ड्रेस पर काले रंग के पोल्का डॉट वाली ड्रेस को देख हर कोई हैरान था। हालांकि उनका हेडबैंड वाला स्टाइल बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया था और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।


 

4 of 5
- फोटो : instagram
करीना कपूर
वहीं करीना कपूर भी पोल्का डॉट को फॉलो किए बिना नहीं रह पाईं थी। बेटे तैमूर के जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने काले रंग की पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थी। जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रहीं थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भले ही ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं लेकिन मौका मिलते ही वो साड़ी में नजर आ जाती हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रियंका ने पोल्का डॉट वाली इस साड़ी को चुना था। जिसके साथ फुल ब्लाउज, लो बन और चांद बाली लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें