फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की हीरोइनों को पसंद है इन जगहों से शॉपिंग करना, क्या आप जानते हैं?

Tue, 14 Jul 2020 09:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड हीरोइनों की पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन - फोटो : instagram
बॉलीवुड की स्टाइलिश हीरोइनों को देख आपके मन में ख्याल जरूर आता होगा। कि आखिर ये अपने कपड़े खरीदती कहां से हैं? इवेंट और रेड कार्पेट पर तो ये हीरोइनें मंहगे डिजाइनर के कस्टम मेड कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कैजुअल आउटिंग पर भी इनके कपड़े खासा अलग और हटके होते हैं। अगर आपके मन में ऐसे सवाल आते हैं कि इन हीरोइनों की पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन कौन सी है। तो आज हम लेकर आए हैं बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर से लेकर कृति सेनन की पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन की जानकारी।

 
विज्ञापन

2 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagramq
कोरोना वायरस की वजह से भले ही सितारे विदेश की यात्रा न कर पा रहे हों। लेकिन इस महामारी के आने से पहले अधिकतर हीरोइनें अपने स्टाइलिश कपड़ों की शॉपिंग के लिए विदेश का रुख करती थीं। जिसकी वजह थी भीड़ से बचना। 

 
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
मुंबई के स्टोर में हीरोइनें अक्सर जाने से बचती हैं। स्टाइलिश दीपिका अपने कपड़ों की शॉपिंग के लिए सिंगापुर, दुबई और लंदन जाना पसंद करती हैं। 


 

4 of 6
priyanka chopra - फोटो : instagram
वहीं प्रियंका चोपड़ा, जो शादी के बाद न्यूयार्क रहने लगी हैं। उन्हें शॉपिंग के लिए न्यूयार्क में बर्नी जगह सबसे ज्यादा भाती है। वहीं सोनम कपूर को लंदन के साथ ही दुबई और पेरिस में शॉपिंग करना पसंद है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बी टाउन की न्यू स्टाइलिश गर्ल कृति सेनन दुबई में शॉपिंग करते हुए स्पॉट हो चुकी हैं। वहीं कंगना रानौत को लंदन और न्यूयार्क में खरीदारी करना पसंद है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं बात करें अगर मेल एक्टर्स की तो स्टाइल क्वीन दीपिका पादुकोण के डियर हसबैंड रणवीर सिंह को ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद है। जबकि बॉलीवुड क्वीन करीना और उनकी बहन करिश्मा कपूर को लंदन से शॉपिंग करना अच्छा लगता है। इस लिस्ट में रानी मुखर्जी भी शामिल हैं। उन्हें भी लंदन में शॉपिंग करना खासा पसंद है। तो अगर आप चाहते हैं इन सितारों को शॉपिंग करते देखना तो इसके लिए विदेश की यात्रा करनी पड़ेगी। जहां ये सितारे अपने मनपसंद चीजों की शॉपिंग करते दिखते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें