करीना कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपने स्टाइल और फिटनेस के साथ ही वर्क डेडिकेशन के लिए जानी जाती हैं। प्रेग्नेंसी के टाइम भी वो लगातार काम कर रही हैं। और ये पहली बार नही हैं। इससे पहले भी फर्स्ट टाइम प्रेग्नेंसी में वो अपने प्रोजेक्ट पूरे कर रही थीं। सोशल मीडिया पर सबकी चहेती बेबो की एक तस्वीर इस समय काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।