फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सालों के करियर में इतना बदल गया करीना कपूर का फैशन सेंस, तस्वीरों में देखें अबतक के लुक

Thu, 02 Jul 2020 10:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
20 सालों में करीना कपूर के लुक - फोटो : instagram
करीना कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आए पूरे 20 साल हो गए। पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी पहली फिल्म के पहले शॉट की तस्वीर भी शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में ये बात बताई थी। बता दें करीना कपूर ने डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन हीरो के रोल में थे। अभिषेक के करियर की भी ये पहली फिल्म थी। वहीं करीना कपूर बॉलीवुड की मोस्ट फैशनेबल एक्ट्रेस में भी गिनी जाती हैं। फिर वो चाहे उनका रैंप लुक हो या फिर किसी अवॉर्ड फंक्शन का लुक, हर बार करीना अपने फैशन सेंस से ट्रेंड सेट करती हैं। आगे की स्लाइड में देखिए करीना कपूर के अबतक के बेहतरीन लुक।


 
विज्ञापन

2 of 8
रैंप पर करीना - फोटो : insatgram
रैंप लुक होता है बेस्ट
करीना कपूर किसी भी डिजाइनर के लिए रैंप पर वॉक करें। हर बार उनका लुक पहले से बेहतर होता है। लैक्मे फैशन वीक में हर बार अपने लुक से सबका दिल जीत लेती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 8
करीना कपूर नियॉन ग्रीन रंग की ड्रेस में - फोटो : सोशल मीडिया
बोल्ड कलर से है प्यार
करीना कपूर को यूं ही फैशनिस्टा नहीं कहा जाता। ड्रेस कोई भी वो उसे इतनी स्टाइल से पहनती हैं कि सबकी निगाहें बस उन पर ही टिकी होती है। नियॉन ग्रीन रंग की इस ड्रेस में करीना से बेहतर कोई नहीं दिख सकता है।

 

4 of 8
करीना कपूर - फोटो : instagram
करीना के कजरारे नैन
करीना कपूर की कुछ स्टाइल उनकी 'सिग्नेचर स्टाइल' है। आंखों पर लगा काजल और कोहल रिम्ड आई उनके मेकअप की खासियत है। करीना अपनी आंखों के मेकअप में काजल का अच्छा खासा इस्तेमाल करती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
करीना कपूर - फोटो : instagram
साड़ियों से है खासा लगाव
करीना कपूर को वेस्टर्न ड्रेस के साथ ही साड़ियों से भी है खासा लगाव। अक्सर वो प्रिंटेड से लेकर पेस्टल रंगों की साड़ियों में नजर आती हैं.


 
विज्ञापन

6 of 8
करीना कपूर - फोटो : social media
पार्टी ड्रेस होती है खास
वहीं करीना कपूर के पार्टी लुक के भी फैंस दीवाने रहते हैं। शिमरी आउटफिट और बोल्ड डिजाइन के साथ वो एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकती हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
करीना कपूर
कैजुअल में भी हिट
कैजुअल आउटिंग में करीना कपूर डेनिम लुक में भी नजर आती हैं। करियर की शुरूआत से ही उन्हें अलग-अलग तरह की डेनिम में आसानी से देखा जा सकता है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
करीना कपूर - फोटो : social media
फिल्मों के लुक भी होते हैं हिट
करीना कपूर ऐसी हीरोइन हैं जिनके फिल्मों के लुक भी काफी हिट होते हैं। फिर वो कभी खुशी कभी गम की 'पू' का किरदार हो या फिर जब वी मेट की 'गीत' का, फिल्मों में पहने उनके आउटफिट भी लड़कियां खासा पसंद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें