फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के पहले ही सजधज कर निकली बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा, ये रहीं तस्वीरें

Tue, 10 Nov 2020 06:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में सभी अपने घरों में तैयारियों में व्यस्त हैं। लेकिन दिवाली से पहले ही बीटाउन की हसीनाएं सजेधजे लुक में नजर आ रही हैं। जिसके साथ ही दिवाली वाइब्स भी मिलने शुरू हो गए हैं। दरअसल, बॉलीवुड की दो स्टाइल क्वीन दिवाली के पहले ही ट्रेडिशनल लुक में सजेधजे नजर आईं। जिसे देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर - फोटो : instagram
स्टाइल क्वीन करीना कपूर वैसे भी इस समय लगातार सुर्खियों में बनी हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो लगातार एक्टिव हैं और शूट के लिए आते-जाते स्पॉट हो जाती हैं। इस दौरान उनका मैटरनिटी फैशन टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। लेकिन इस बार करीना ट्रेडिशनल कपड़ों में स्पॉट हुईं। जिसे देख लग रहा है कि वो दिवाली का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : instagram
दरअसल, काम के सिलसिले में स्पॉट हुईं करीना ने सफेद चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते का सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा है। जबकि मैचिंग पलाजो के साथ पेयर किए इस कुर्ते को करीना ने सुर्ख लाल रंग के सिल्क के दुपट्टे के साथ मैच किया है। जिसमे गोल्डन बूटी और किनारों पर गोल्डन बॉर्डर बना है। 

4 of 6
kareena kapoor - फोटो : instagram fan page
वहीं करीना ने इस कुर्ते पलाजो के सेट को पूरा देसी लुक दिया है। माथे पर गोल बड़ी बिंदी और सिंपल स्लीक हेयर डू के साथ पर्ल की ईयररिंग्स के साथ गोल्डन फुटवियर मैच किया है। करीना का ये लुक दिवाली के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। हालांकि सेफ्टी के लिए करीना ने लगातार मास्क पहन रखा था। 
विज्ञापन

5 of 6
malaika arora - फोटो : instagram
जबकि दूसरी तरफ करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड और ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा भी देसी कपड़ों में स्पॉट हुईं। मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान मिंट ग्रीन कलर का कुर्ता और पलाजो का सेट पहना हुआ था। जिसके साथ वो मैचिंग के दुपट्टे में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका ने इस मिंट ग्रीन कलर के कुर्ते के साथ मिरर वर्क वाला हैंड पर्स लिया था। जबकि गोल्डन मोजरी कंप्लीट देसी लुक देने के लिए काफी थी। मलाइका ने इस देसी लुक के लिए गोल्डन चांदबाली पहनी थी। जिसके साथ मिड पार्टीशन हेयर डू इसे पूरा कर रहा था। वहीं मलाइका का ये देसी लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें