फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान की लाडली ने पहने इतने सस्ते कपड़े, आपके बजट में भी हो जाएगा फिट

Wed, 17 Jun 2020 04:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर केवल कपूर खानदान की लाडली नही हैं बल्कि वो पटौदी खानदान की बहू भी हैं। ऐसे में उनके सस्ते कपड़ों पर चौंक जाना लाजिमी है। जी हां, बॉलीवुड की इस फैशनिस्टा ने इस बार सबको अपने कपड़ों से हैरान कर दिया। दरअसल हमेशा अपने महंगे पर्स की वजह से सुर्खियों में रहने वाली करीना कपूर इस बार अपनी साधारण से टॉप की वजह से चर्चा में हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो पाउडर ब्लू रंग का टॉप पहने मैसेज देती दिख रही हैं। इस फ्रंट और शोल्डर पर लेयर्ड रफल लुक था। वहीं नेकलाइन डीप वी कट शेप था। साथ ही इस टॉप की स्लीव फुल थी। 


 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
वहीं इस सिंपल से लुक के साथ करीना ने स्मॉल ईयररिंग्स पहन रखी है। वहीं न्यूड लिप्स और आंखों में काजल लगाए करीना ने सिंपल सी पोनी बांध रखी थी। जिसके साथ मिनिमम मेकअप कर रखा था। 


 

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर का ये टॉप समर लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे किसी भी रंग के जींस के साथ ही स्कर्ट संग मैच किया जा सकता है। साथ ही इस टॉप की कीमत भी इतनी कम है कि आप इसे आसानी से अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, करीना कपूर का ये टॉप जारा (Zara) कंपनी का बताया जा रहा है। जिसकी कीमत केवल 2300 रुपये है। तो आप चाहे तो इस कम कीमत के टॉप को अपनी पॉकेट मनी से भी खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें