फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: रणबीर-आलिया की शादी में करीना कपूर ने पहनी खूबसूरत ऑर्गेंजा साड़ी, देखें तस्वीरें

Thu, 14 Apr 2022 04:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर की तस्वीरें - फोटो : instagram
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए मेहमानों का आने का सिलसिला जारी है। कुछ ही देर में आलिया और रणबीर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी को लेकर उनके परिवार और बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। आलिया और रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए वास्तु में मेहमान और रिश्तेदार पहुंच गए हैं। इस शादी में मीडिया को दूर रखा गया है लेकिन कई सेलिब्रिटीज ने शादी को लेकर अपने लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, तो वहीं कई मेहमानों को वास्तु के बाहर स्पॉट किया गया। बीते दिन करीना कपूर और करिश्मा कपूर अपने भाई रणबीर की शादी फंक्शन में शामिल होने पहुंची थी। करीना को लाइट लहंगे में स्पॉट किया गया। करीना का लुक सबसे ज्यादा लाइमलाइट रहा। तो वहीं आज रणबीर और आलिया की शादी में करीना कपूर खान साड़ी पहन कर पहुंची हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चलिए देखते हैं रणबीर की शादी में करीना कपूर खान का साड़ी लुक। 
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर की तस्वीरें - फोटो : instagram/manishmalhotraworld
रणबीर की शादी में करीना की फोटो

रणबीर और आलिया की शादी में करीना कपूर खान की तस्वीरें सामने आ गई हैं। करीना जब शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची तो उन्हें खूबसूरत साड़ी में स्पॉट किया गया। करीना सैफ अली खान के साथ नजर आईं। करीना ने सैफ के साथ आउटफिट ट्विनिंग की। दोनों ही ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर की तस्वीरें - फोटो : instagram
करीना की ऑर्गेंजा साड़ी

जहां करीना ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, तो वहीं सैफ अली खान ने भी करीना से मैच करता हुआ लाइट पिंक कुर्ता और उसपर सफेद कलर की कोटी पहन रखी है।

4 of 6
करीना कपूर की तस्वीरें - फोटो : instagram/manishmalhotraworld
मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की साड़ी

करीना कपूर खान की साड़ी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने करीना की साड़ी लुक की तस्वीरे शेयर की हैं। करीना ने पिंक कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है, जिसके बाॅर्डर पर गोल्डन जरी वर्क किया गया है। इसी के साथ करीना ने अपनी इस खूबसूरत ऑर्गेंजा साड़ी पर मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज को टीमअप किया है।
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर - फोटो : instagram/manishmalhotraworld
करीना कपूर की ज्वेलरी

करीना कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट करते हुए डायमंड के गहने कैरी किए हैं। मांग टीका, नेकपीस और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ ही करीना ने स्टाइलिश जड़ाऊ कंगन पहन रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर की तस्वीरें - फोटो : instagram
एक्ट्रेस ने बहुत ही लाइट मेकअप किया हुआ है। बालों का बीच से पार्टिशन करते हुए खुला छोड़ रखा है और न्यूड लिपस्टिक व मस्कारा अप्लाई कर रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें