बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का प्रेग्नेंसी का ये आठवां महीना चल रहा है। इस दौरान उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है।  करीना ने ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट एचटी ब्रंच के लिए करवाया।  करीना इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।  इससे पहले भी करीना कई बार बेबी बंप के साथ नजर आ चुकी हैं। प्रेग्नेंट होने के बाद से करीना ने अपना काम कभी रोका नहीं, वे लगातार काम करती नजर आई हैं।  दिसंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में करीना की डिलवरी होने वाली है।