फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: विंटेज बनारसी साड़ी में करीना कपूर ने दिखाया मॉर्डन अवतार, देखकर फैंस हैरान

Thu, 19 Sep 2024 11:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिल्म जगत में अपने 25 साल पूरे होने की खुशी में करीना कपूर खान ने विंटेज बनारसी साड़ी में अपना मॉर्डन अवतार दिखाया। 
विज्ञापन
1 of 5
विंटेज बनारसी साड़ी में करीना कपूर ने दिखाया मॉर्डन अवतार - फोटो : instagram
Kareena Kapoor: 43 साल की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे किए। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्होंने लोग लगातार बधाई दे रहे हैं। करीना ने इन 25 सालों में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसकी वजह से लोग उनके दीवाने हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ करीना हमेशा अपने अतरंगी और खूबसूरत लुक्स से भी लोगों को इंप्रेस करती रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।

बीती शाम ही उन्होंने विंटेज बनारसी साड़ी में अपना मॉर्डन अवतार दिखाया। उनकी ये तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने इन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। पहली नजर में देखने पर तो ये साड़ी लग भी नहीं रही, लेकिन जब इसे ध्यान से देखा जाए तब पता लगता है कि ये बनारसी साड़ी है, जिसमें बेबो का लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है। आइए आपको भी करीना के इस खूबसूरत लुक को बारीकी से दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विंटेज बनारसी साड़ी में करीना कपूर ने दिखाया मॉर्डन अवतार - फोटो : instagram
बेहद खास थी साड़ी

अमित अग्रवाल के कलेक्शन से ली गई इस विंटेज बनारसी साड़ी में करीना बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं। उनके इस लुक को मशहूर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था। इसकी खास बात ये है कि इस साड़ी को बिना कहीं से काटे स्टाइल किया गया है।

मतलब कि इस साड़ी को सिर्फ खास तरह से ड्रेप किया गया था, जिस वजह से इसका लुक काफी अलग दिख रहा था। इस साड़ी को एक्ट्रेस ने ऐसे ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया है, जिसे फ्रंट से थ्री डी स्टाइल में तैयार किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
विंटेज बनारसी साड़ी में करीना कपूर ने दिखाया मॉर्डन अवतार - फोटो : instagram
हाथों में पहने ग्लव्स

एक्ट्रेस ने अपने लुक को वेस्टर्न टच देने के लिए हाथों में ग्लव्स पहने थे। नेट फैब्रिक के दस्तानों के ऊपर उन्होंने अंगूठियां भी पहनीं थी, जिस वजह से उनका लुक प्यारा दिख रहा था। चेहरे पर आती खुली जुल्फें उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहीं हैं। 

4 of 5
विंटेज बनारसी साड़ी में करीना कपूर ने दिखाया मॉर्डन अवतार - फोटो : instagram
ज्वेलरी ने खींचा ध्यान

करीना कपूर ने अपने इस साड़ी लुक के साथ जो ज्वेलरी पहनी थी, उसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। खास बात ये थी, कि उन्होंने अपने दोनों कानों में अलग ईयररिंग्स पहने थे। उनके पहले ईयररिंग में लाल रंग का चांद ऊपर है, तो वहीं दूसरे ईयररिंग में हरा चांद नीचे की तरफ है। इसके साथ-साथ उन्होंने गले में जो नेकपीस पहना है, उसपर भी चांद बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विंटेज बनारसी साड़ी में करीना कपूर ने दिखाया मॉर्डन अवतार - फोटो : instagram
मेकअप भी था प्यारा

अपने इस साड़ी लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने आईमेकअप को हमेशा की तरह ही हाइलाइट किया था। गोल्डन टच ब्राउन आईशैडो, विंग्ड लाइनर, न्यूड लिप्स और ब्लश्ड चीक्स उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। करीना ने अपने इस मॉर्डन लुक को इंडियन टच देने के लिए माथे पर बिंदी लगाई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें