फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने पहना मात्र 1 हजार का स्वेटर, स्टाइल देख नहीं होगा यकीन

Sun, 09 Jan 2022 03:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर बीटाउऩ की फैशनिस्टा हैं। इसके बावजूद वो कई बार ऐसे कपड़े पहन लेती हैं। जिनकी कीमत पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला जब वो फैमिली के साथ लंच के लिए निकली थीं। वैसे तो करीना स्टाइलिश और ग्लमैरस कपड़ों में रेड कार्पेट पर नजर आती हैं। लेकन बात जब कैजुअल आउटिंग या फिर फैमिली के साथ समय बिताने की हो तो वो ज्यादातर आराम को तरजीह देती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
मां बबीता कपूर और करिश्मा कपूर के साथ ही करीना अपने छोटे बेटे जेह के साथ रणधीर कपूर के घर पर फैमिली लंच करने पहुंची थीं। जहां पर वो हमेशा की तरह की कैजुअल लुक में ही नजर आईं। करीना ने इस मौके पर लेदर की स्किनी फिट काले रंग की पैंट पहन रखी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
वहीं इस लेदर ब्लैक पैंट के साथ स्वेटर पहना था। ग्रे कलर के इस कार्डिगन में वी नेकलाइन थी। जिसके साथ बटन लगे थे। वहीं इस सिंपल से कूल लुक के साथ करीना ने सफेद रंग के शूज पहन रखे थे। करीना इतने सिंपल से लुक में भी काफी एलिगेंट लग रही थीं। वहीं हाथों में मैचिंग का ब्लैक हैंडपर्स भी था। खुले बालों में करीना हमेशा की तरह ही स्टाइलिश लग रही थीं।  

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना के इतने वेल फिटेड वुलेन के कार्डिगन की कीमत सुन यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। एचएंडएम लेबल के इस स्वेटर की कीमत वेबसाइट पर करीब 2,299 रुपये है। जो कि डिस्काउंट के बाद 1329 रुपये है। जो किसी भी लड़की के बजट में आसानी से फिट हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि करीना अक्सर ही अपने कपड़ों की कीमत को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों ही करीना मनीष मल्होत्रा के घर बाइकर शार्ट्स और टीशर्ट में पहुंची थी। इस ऑल ब्लैक लुक के साथ उन्होने पीले रंग का टोटे बैग कैरी किया था। वहीं सिंपल सी नजर आ रही इस टीशर्ट की कीमत हर किसी को हैरान कर रही थी। दरअसल. बैलेंसियागा लेबल की ये टीशर्ट की कीमत करीब 41 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें