फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar Birthday Bash: जान्हवी कपूर-सारा अली खान के साथ इन हसीनाओं के लुक ने लूटी महफिल

Thu, 26 May 2022 02:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
janhvi kapoor, tara stutaria, kriti sanon, sara ali khan - फोटो : instagram
करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन की पार्टी को ग्लैमर से भरपूर रखा था। जिसमे बीटाउऩ की लगभग सारी हसीनाओं को इनवाइट किया गया था। पार्टी का थीम शिमरी था। जिसे ध्यान में रखते हुए इन एक्ट्रेसेज का ग्लिटरी लुक देखने को मिला। इस पार्टी में कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर, तारा सुतारिया से लेकर करीना कपूर और माधुरी दीक्षित तक पहुंची थीं। आगे की स्लाइड में देखें इन हसीनाओं के ब्यूटीफुल लुक।
विज्ञापन

2 of 7
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर का ग्लिटरी लुक
जान्हवी कपूर ने इस बार करण जौहर की पार्टी के लिए वाइलेट कलर का शिमरी गाउन चुना था। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन के साथ थाई हाई स्लिट थी। जिसे जान्हवी ने मैचिंग की स्ट्रैपी हील्स के साथ पेयर किया था। जबकि खुले बालों के साथ कोहल आईज और पिंक लिपस्टिक उनके लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रही थी। 
विज्ञापन

3 of 7
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान ने इस बर्थडे बैश के लिए स्ट्रैपलेस ब्लैक कलर की ड्रेस को चुना था। जिसकी एस्मेट्रिक हेमलाइन के साथ ही स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे ग्लैमरस बना रही थी। सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ पार्टी में पहुंची थीं। जहां सितारों से सजे आउटफिट के साथ सारा अली खान ने ब्लैक पम्प्स को मैच किया था। 

4 of 7
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या पांडे
करण जौहर की पार्टी में स्टाइलिश एंट्री मारी अनन्या पांडे ने। मां के साथ पहुंची अनन्या ने इस पार्टी के लिए शियर फैब्रिक के फ्लोर टचिंग गाउन को पहना था। जिस पर सिल्वर सिकुइन के टेलस लगे थे। जो पूरे लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए काफी दिख रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
tara sutaria, kriti sanon,tamannah bhatia - फोटो : instagram
तारा सुतारिया
पार्टी में पहुंची तारा सुतारिया के लुक ने कुछ खास इंप्रेस नहीं किया। तारा ने आइवरी शेड के सितारों से सजे स्कर्ट और ट्यूब टॉप को पहना था। जिसके साथ हाथों में दुपट्टे को पेयर किया गया था। वहीं कृति सेनन ने अपने टोंड लेग्स को फ्लांट करते हुए मरून शेड की मिनी लेंथ ड्रेस पहनी थी। जिसकी फुल स्लीव और प्लजिंग वी नेकलाइन इसे बोल्ड और ग्लैमरस लुक दे रही थी। तमन्ना भाटिया ने इस पार्टी के लिए पिंक कलर की छोटी सी ड्रेस को चुना। जो स्टाइल के मामले में इंप्रेस करने में फेल हुई। 
विज्ञापन

6 of 7
kiara advani - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी
वहीं कियारा आडवाणी का लुक भी कुछ खास नहीं लगा। थीम को ध्यान में रखते हुए कियारा ने सिल्वर कलर की स्कर्ट पहनी थी। जिसके साथ सफेद रंग के ब्लेजर को कियारा ने मैच किया था। वहीं इस लुक को बोल्ड बनाने के लिए कियारा ने ब्रालेस स्टाइल को फ़ॉलो किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शनाया कपूर - फोटो : विरल भयानी
शनाया कपूर
बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं स्टार किड शनाया कपूर ने इस पार्टी में ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ सारी लाइमलाइट चुरा ली। अपने स्टनिंग और गॉर्जियस लुक से वो हर किसी की तारीफें बटोरने में कामयाब हुईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें