बंगाल में होने वाली दुर्गा पूजा का अपना एक अलग ही महत्व है। नवरात्रि के छठें दिन से शुरु होने वाली इनकी विशेष पूजा का आखिरी दिन विशेष महत्वपूर्ण होता है। इस दिन मां की विदाई के रूप में मनाया जाता है और ऐसा कहा जाता है कि मां दुर्गा अपने पति के घर जाने के लिए तैयार होती है। दशमी वाले दिन इस उत्सव को सिंदूर खेला के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के चरणों और माथे पर सिंदूर लगाकर सभी सुहागन स्त्रियां भी सिंदूर से खेलती है। बंगाली महिलाएं सिंदूर खेला के इस त्योहार में बड़े ही खूबसूरत ढंग से तैयार होती है। तो अगर इस नवरात्रि आप भी सिंदूर खेला के उत्सव में शामिल होने वाली हैं और चाहती है कुछ अलग हट के लुक तो मेकअप के ये सारे आइडिए जरूर आपके काम आएंगे।