फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल ने इंडियन वियर को दिया फ्यूजन का तड़का, कभी रहीं हिट तो कभी.......

Wed, 22 Jul 2020 02:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
kajol - फोटो : instagram
काजोल अपने एक्टिंग के साथ ही फैशन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। क्योंकि कई बार उनके फैशन गेम फैंस को ज्यादा रास नहीं आते। हालांकि काजोल अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने से बाज नहीं आती। और अक्सर ही शानदार आउटफिट में दिख जाती है। इन इंडियन वियर ड्रेसेज के साथ एक्सपेरिमेंट कर काजोल फ्यूजन वियर में कई बार नजर आईं। जिसमें उनका लुक कभी तो बेहद शानदार लगा तो कभी एवरेज। तो आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही काजोल के कुछ फ्यूजन लुक्स।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
kajol - फोटो : instagram
काजोल अक्सर अपने एथिनिक वियर से फैंस की तारीफें बटोरती हैं। साड़ी हो या अनारकली सूट इसके साथ ही वो अपने फ्यूजन वियर से भी इंप्रेस करने में कामयाब रहती हैं। इस ब्लैक कलर के अनामिका खन्ना के क्रिएशन में स्कर्ट संग एंब्रायडरी श्रग के साथ फ्यूजन लुक देने की कोशिश की गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
kajol - फोटो : instagram
वहीं इस ब्लैक बांधनी प्रिंट जंपसूट में काजोल फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस कैजुअल लुक को काजोल ने सिल्वर नेकपीस के साथ टीमअप किया था। वहीं बात करें हेयर डू की तो ओपन हेयर लुक को पूरा कर रहा है। 

 

4 of 6
kajol - फोटो : instagram
काजोल स्कर्ट और शर्ट के कांबिनेशन के लुक को कई बार फ्लांट करते दिखीं हैं। लेकिन उनका ये ब्लैक एंब्रायडरी स्कर्ट और सिल्क शर्ट का लुक जिसे तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है। वो फैशन एक्सपर्ट को खासा पसंद नहीं आया। 


 
विज्ञापन

5 of 6
kajol - फोटो : instagram
काजोल साड़ी संग की भी एक्सपेरिमेंट करते दिख चुकी हैं। तभी तो इस पीले रंग की साड़ी संग श्रग और इसकी ड्रेपिंग स्टाइल में वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kajol - फोटो : instagram
जबकि इस लांग अनारकली सूट संग प्रिंटेड जैकेट को कैरी किया गया है। जिसके साथ चोकर नेकपीस और रेड लिप्स के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। हालांकि उनका ये फ्यूजन वियर उनके बेहतरीन लुक में शामिल नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें