फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं काजल अग्रवाल, एक-एक तस्वीर से नजर हटाना होगा मुश्किल

Sun, 07 Jul 2019 01:20 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
दक्षिण भारतीय सेंसेशन, काजल अग्रवाल बी-टाउन में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार, और खूबसूरत लेडी काजल का साड़ी वाला जबरदस्त फोटोशूट सबकी नजरों में छाया हुआ है। जहां साड़ी बॉलीवुड में एक बड़ी वापसी कर रही है, वहीं काजल ने हमें रेट्रो तरीके से स्टाइल करने का एक तरीका दिखाया है। काजल के इस रेट्रो फोटोशूट को देखने के बाद शर्तिया आप भी उनपर फिदा हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
सांभर राज द्वारा शूट किए गए, स्टाइलिश शूट में काजल ने पुराने दिनों की याद दिला दी, जब महिलाएं साड़ी में इतनी खूबसूरत दिखती थीं कि और चीज की जरूरत नहीं पड़ती थी। ये फोटोशूट सौंदर्य की अपील का प्रदर्शन करते हैं। इस फोटोशूट में काजल ने एकाया की सिल्क साड़ी पहनी है।
विज्ञापन

3 of 4
साड़ी और सुंदरता के मेल वाले फोटोशूट के लिए काजल ने पीले रंग की साड़ी पहनी, जिसे गुलाबी रंग के ब्लाउज के साथ मैच किया है। विंटेज अंदाज में लकड़ी के बैठक पर बैठे हुए हाथ में फूल लिए काजल का बेजोड़ पोज देखते बनता है। काजल को पल्लवी सिंह ने स्टाइल किया है। मेकअप हैरी राजपूत और हेयर स्टाइल दिव्या नाइक ने किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
वहीं मुंबई के मरीन ड्राइव पर जोशेफ राधिक के लिए कराए गए फोटोशूट में काजल अग्रवाल कहर ढा रही हैं। जोसफ ने कई चित्रों पर ध्यान केंद्रित किया और वे काफी प्रतीकात्मक और रूपक बन गईं। इस फोटोशूट में काजल ने गुलाबी रंग की ऑफ शोल्डर गाउन पहना जिसे व्हाइट स्नीकर्स के साथ मैच किया। सुबह चार बजे के फोटोशूट में काजल का निखरा हुआ अंदाज और खूबसूरती चार चांद लगा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें