फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 साल की उम्र में जबरदस्त स्टाइल गोल देती हैं जूही चावला, देखें उनके कुछ खास लुक

Mon, 13 Jan 2020 03:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : insatgram
जूही चावला का लुक और स्टाइल सेंस कमाल का है। 52 साल की उम्र में भी वो फिट और कमाल की खूबसूरत नजर आती हैं। सोनम कपूर के साथ कुछ दिनों पहले ही जूही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी उनके कई सारे लुक नजर आए थे। अगर आपको त्योहारों के मौसम या शादी के फंक्शन में ड्रेस को लेकर दुविधा है तो जूही चावला की ये स्टाइल को देखकर कॉपी किया जा सकता है। तो आगे की स्लाइड में देखें उनकी कुछ तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : insatgram
पीच कलर के अनारकली सूट में तैयार जूही चावला ने साथ में नेट का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। जिसमें डल गोल्ड रंग की कढ़ाई की हुई है। कैफी आजमी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर कार्यक्रम राग शायरी में शिरकत करने पहुंची जूही बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : insatgram
नीले रंग के सूट में पिछले साल लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुएं जूही चावला ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। सूट के साथ मांग टीका और फुल स्लीव बांह जूही के लुक को ट्रेडिशनल बना रहा है।

 

4 of 6
- फोटो : insatgram
अंबानी परिवार की शादी में तैयार हुईं जूही चावला का पीच रंग का अनारकली लांग सूट खूबसूरत नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : insatgram
52 साल की उम्र में भी जूही बहुत ही फिट नजर आती हैं। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन के लिए पहुंची जूही का ये ग्रे रंग का सूट जबरदस्त लग रहा है। त्योहारों का मौसम हो या फिर शादी का फंक्शन हर जगह ये ड्रेस शानदार लगेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : insatgram
जूही चावला अक्सर ही अनारकली सूट पहने नजर आ जाती हैं, जिनका लुक एक से बढ़कर एक होता है। अगर आप शादी या त्योहारों के मौके पर साड़ी पहनने से बचना चाहती हैं तो ये सूट बिल्कुल परफेक्ट लगेंगे। हरे रंग के इस हैवी एंब्राइडरी वाले सूट और नेट के दुपट्टे को जूही चावला ने अंबानी परिवार की शादी में पहना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें