फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sridevi Death Anniversary: जब मां श्रीदेवी के साथ आखिरी बार रैंप पर नजर आईं थीं जाह्नवी कपूर

Sat, 23 Feb 2019 06:20 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janhvi sridevi - फोटो : social media
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्री देवी की 24 फरवरी को पहली पुण्यतिथि है। 24 फरवरी 2018 श्री देवी दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गई थी। श्री देवी की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में था, उनके परिवार वालों और उनके फैंस को इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल हो रहा था। आज हमारे बीच श्री देवी नहीं है लेकिन उनकी यादें आज ताजा हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sridevi jahvi kapoor - फोटो : social media
श्री देवी के पति बोनी कपूर को अक्सर खास मौके पर पत्नी को याद कर भावुक होते देखा जाता है। वहीं बेटी जाह्नवी और खुशी सोशल मीडिया पर अक्सर श्री देवी को याद करती रहती है। मां के जाने का गम आज भी दोनों बेटियों के आंखों में साफ-साफ नजर आता है। दोनों जाह्नवी अपनी फिल्म धड़क के प्रमोशन के दौरान मां को यादकर रोना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi jahvi kapoor - फोटो : social media
श्रीदेवी का उनकी बेटियों से गहरा लगाव था। उन्हें हर जगह अपनी बेटियों के साथ पार्टियां अटेंड करते देखा जाता था। बॉलीवुड की स्टाइलिश मॉम श्रीदेवी को बेटियों के साथ देखकर ऐसा लगता था कि ये मां-बेटी नहीं बल्कि सहेलियां हैं। मौत से कुछ दिनों पहले ही लैक्मे फैशन वीक में श्रीदेवी और जाह्नवी को रैंप वॉक करते देखा गया था। इस दौरान जाह्नवी को बेहद ही सिजलिंग आउटफिट में देखा गया।  श्रीदेवी और जाह्नवी ने अनामिका खन्ना के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहन रखे थे।

4 of 5
sridevi jahvi kapoor - फोटो : social media
डिजाइनर अनामिका खन्ना का यह प्रिंटेड आउटफिट जाह्नवी पर बेहद जंच रहा था। एक दूसरे का हाथ पकड़ कर दोनों मीडिया को पोज दे रही थीं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था मानों सहेली या बहनें हो। रैंप वॉक करते हुए दोनों काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi jahvi kapoor - फोटो : social media
आपको बता दें जाह्नवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म धड़क से शुरू की थी और उस समय श्रीदेवी काफी खुश नजर आ रही थी। श्री देवी हमेशा जाह्नवी को अच्छे-अच्छे आइडियाज दिया करती थी। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। आज श्री देवी जाह्नवी और खुशी के बीच नहीं है, लेकिन उनकी बेटियां उन्हें हर मौके पर याद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें