फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी के इन लुक्स ने दिला दी थी श्रीदेवी की याद, एक-एक तस्वीर से नहीं हटा पाएंगे नजरें

Wed, 06 Mar 2019 12:03 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
janhvi kapoor
श्रीदेवी की लाड़ली बेटी जाह्नवी कपूर 22 साल की हो गई हैं। 6 मार्च को जन्मीं जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर वह हर समय चर्चा में बनी रहती हैं। कभी रेड कार्पेट तो कभी जिम लुक, जाह्नवी का हर दूसरे दिन एक से बढ़कर एक जबरदस्त लुक वायरल होते रहते हैं। लोगों को जाह्नवी मेें श्रीदेवी की झलक दिखाई देती है।
विज्ञापन

2 of 6
janhvi kapoor
जाह्नवी को देखकर कई बार लोग कहते सुनाई देते हैं कि उन्हें लगता है जैसे श्रीदेवी की वापसी हो गई है। बहुत सारी तस्वीरों में वह बिल्कुल अपनी मां की परछाई लगती हैं। आइए जाह्नवी के जन्मदिन पर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें देखते हैं, जिनमें वह अपनी मां की कार्बन कॉपी लगती हैं...
विज्ञापन

3 of 6
janhvi kapoor
श्रीदेवी के निधन के बाद उनका नेशनल फिल्म अवॉर्ड लेने बोनी कपूर दोनों बेटियों के साथ गए थे। जाह्नवी इस दौरान मां श्रीदेवी की साड़ी पहने नजर आई थीं। उन्हें इस लुक में देखकर हर किसी को श्रीदेवी की याद आ गई थी।

4 of 6
janhvi kapoor
इस तस्वीर में जाह्नवी ने बिल्कुल अपनी मां जैसा मांग टिका लगा रखा है। बता दें श्रीदेवी की यह तस्वीर मेरे हाथों में नौ नौ चुड़ियां हैं' गाने की है, वहीं जाह्नवी की यह तस्वीर किसी फंक्शन की है।
विज्ञापन

5 of 6
janhvi kapoor
'मिस्टर इंडिया' में 'आई लव यू' गाने में श्रीदेवी ने ब्लू कलर की साड़ी पहन सबको अपना दीवाना बना दिया था। जाह्नवी भी मां जैसी नीली साड़ी में नजर आई थीं, जिसे देख हर किसी के मन में एक बार फिर श्रीदेवी की यादें ताजा हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
janhvi kapoor
श्रीदेवी का फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' का लुक और 'धड़क' में जाह्नवी का यह लुक काफी हद तक एक जैसा है। जाह्नवी के इस लुक को देख हर किसी ने उन्हें मां का हमशक्ल बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें