फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeans Buying Tips: क्या आप सही जींस पहन रहे हैं ? खरीदने से पहले अवश्य पढ़ें ये खबर

Fri, 22 Aug 2025 03:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jeans Buying Tips: आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि जो जींस आप पहन रहे हैं वो आपकी बॉडी शेप के हिसाब से है या नहीं। 
विज्ञापन
1 of 6
क्या आप सही जींस पहन रहे हैं ? खरीदने से पहले अवश्य पढ़ें ये खबर - फोटो : Adobe stock
Jeans Buying Tips:  जींस एक ऐसा परिधान है, जो आजकल हर उम्र के व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। दफ्तर से लेकर आउटिंग और पार्टियों तक में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी जींस पहनना पसंद करती हैं। इसे खरीदना भी आसान रहता है। बस अपने साइज के हिसाब से जाकर ऑफलाइन या ऑनलाइन जींस खरीद लो। पर, क्या आप जानते है कि जींस भी बॉडी टाइप के हिसाब से आती है।

जी हां, भले ही आपको ये सुनने में अजीब लगे लेकिन ये हकीकत है। दरअसल, हर किसी की बॉडी का शेप अलग होता है, और उसी के अनुसार जींस का चुनाव करना जरूरी है। सही जींस न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को निखारती है, बल्कि आपको कंफर्टेबल फील कराती है। आइए जानते हैं कि आपके बॉडी टाइप के हिसाब से कौन-सी जींस आपके लिए बेस्ट रहेगी।
विज्ञापन

2 of 6
पियर शेप बॉडी - फोटो : instagram
1. पियर शेप बॉडी 

जिन लोगों की पियर शेप बॉडी होती है, उनके हिप्स भारी, वेस्ट और अपर बॉडी पतली होती है। ऐसे लोगों को ज्यादातर स्ट्रेट फिट जींस, हाई-वेस्ट जींस, बूटकट जींस ही पहननी चाहिए। इस तरह की जींस पियर बॉडी शेप वाले लोगों पर अच्छी लगती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
एप्पल शेप बॉडी - फोटो : instagram
2. एप्पल शेप बॉडी 

जिन लोगों की एप्पल शेप की बॉडी होती है उनके पेट का एरिया भारी, हिप्स पतले होते हैं। ऐसे लोगों पर हमेशा मिड-राइज जींस, फ्लेयर्ड जींस, रिलेक्स्ड फिट जींस ही अच्छी लगती है। इसलिए एप्पल शेप बॉडी वाले ऐसी जींस ही खरीदें। 

 

4 of 6
ऑवरग्लास शेप - फोटो : instagram
3. ऑवरग्लास शेप 

अगर आपकी बॉडी भी ऑवरग्लास शेप है तो कर्वी बॉडी, वेस्ट छोटी, हिप्स और बस्ट बैलेंस में होता है। ऐसे लोगों पर स्किनी जींस, हाई-वेस्ट स्ट्रेच जींस ज्यादा अच्छी लगती हैं। ऐसे लोगों को जींस सोच-समझ के खरीदनी चाहिए, वरना उनका लुक बिगड़ सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
रेक्टेंगुलर शेप - फोटो : Adobe
4. रेक्टेंगुलर शेप 

जिन लोगों की बॉडी शेप रेक्टेंगुलर आकार की होती है, उनकी वेस्ट, हिप्स और बस्ट का साइज लगभग बराबर ही होता है।  ऐसे लोगों को हमेशा लो-राइज़ जींस, डिस्ट्रेस्ड जींस, ब्वॉयफ्रेंड जींस ही कैरी करनी चाहिए। इस तरह की जींस उनकी खूबसूरती को बढ़ा देंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इनवर्टेड ट्राएंगल - फोटो : Adobe
5. इनवर्टेड ट्राएंगल 

जिन लोगों की बॉडी इनवर्टेड ट्राएंगल होती है, उनकी बॉडी में अपर बॉडी चौड़ी, हिप्स स्लिम होता है। ऐसे लोगों को हमेशा फ्लेयर्ड जींस, वाइड लेग जींस, हाई-वॉल्यूम जींस कैरी करनी चाहिए। इससे उनकी बॉडी का शेप और भी खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें