फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों वाली शर्ट और रिप्ड जींस, जान्हवी कपूर का एयरपोर्ट लुक किसी को भी कर सकता है इंप्रेस

Thu, 15 Apr 2021 05:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
जान्हवी कपूर इन दिनों अपने फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। मालदीव वेकेशन पर जहां उनका सेक्सी लुक सामने आया तो वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट जैसे पब्लिक आउटिंग के लिए वो कुछ ऐसा चुनती हैं जो उन्हें कंफर्टेबल और स्टाइलिश एक साथ दिखाता है। सिंपल सी जींस औ टॉप में भी उनका लुक बिल्कुल टॉप का लगता है। तभी तो जैसे ही जान्हवी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। हर किसी की निगाहें बस उन पर ही थम गईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
इन दिनों जान्हवी कपूर लगातार काम के सिलसिले में तो कभी वेकेशन पर जाने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हो रही हैं। जिसमे उनका स्टाइलिश लुक हर किसी को इंप्रेस कर रहा है। इस बार भी जब वो एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनके स्टाइलिश लुक ने तारीफ ही बटोरी। फ्लावर डिजाइन वाली ओवरसाइज शर्ट और साथ में रिप्ड जींस में जान्हवी कमाल लग रही थीं। वहीं हील्स और ब्लैक हैंडबैग उनके लुक को स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी था। 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
दूसरी तरफ मिनिमम मेकअप और चेहरे पर मास्क लगाए वो सेफ्टी के साथ पहुंची थीं एयरपोर्ट। जान्हवी कपूर का बिल्कुल सिंपल सा स्टाइल भी उनके फैंस को प्यारा लग रहा था। वैसे बता दें कि जान्हवी मौका मिलते ही हॉट लुक से परहेज नहीं करती हैं। अभी पिछले दिनों ही वेकेशन से लौटते समय वो टोंड लेग्स फ्लांट करते नजर आईं थीं। 

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
मालदीव सहेलियों के साथ वेकेशन पर गईं जान्हवी ने वहां से लौटने के लिए काले रंग का प्लेसूट चुना था। इस रोम्पर ड्रेस में लैस की डिटेलिंग की गई थी। दूसरी तरफ ये सिंपल सा अटायर उनकी फिट बॉडी और टोंड लेग्स को फ्लांट कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर लगातार काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करती नजर आ रही हैं। इस बार भी वो गोवा में शूटिंग के लिए मुंबई शहर से जाती हुई दिखीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें