जान्हवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह जान आपको भी थोड़ी हैरान होगी। जहां एक्ट्रेस अपने महंगे लुक्स और पर्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वहीं श्रीदेवी की लाडली अपने सस्ते कपड़ों की वजह से फैंस का दिल चुरा रही हैं। दरअसल, करीना कपूर के रेडियो चैट शो पर पहुंची जान्हवी कपूर ने क्यूटनेस के साथ ऐसे स्टाइलिश कपड़े पहने कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।