फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों की ये बहनें रहती हैं पर्दे के पीछे, स्टाइल में देती हैं हीरोइनों को भी मात

Sat, 04 Apr 2020 10:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
बॉलीवुड में काम कर रहे हीरो हो या हीरोइन सभी अपने फैशन और स्टाइल से सबको हैरान करते हैं। बात आम जिंदगी की हो या फिर किरदार की इनका स्टाइल हमेशा ही लाजवाब होता है। लेकिन केवल ये हीरो और हीरोइन ही नहीं इनकी बहने भी काफी ज्यादा स्टाइलिश हैं। जिनकी तस्वीरें देख आप भी कह उठेंगे वाह! इस क्वारंटाइन के समय में सब अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहें हैं तो चलिए देखें ऐसी ही कुछ बहने जो अपनी स्टाइल और ग्लैमर से बॉलीवुड की हीरोइनों को मात देती हैं। आगे की स्लाइड में हैं तस्वीरें.....

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
खुशी कपूर
जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। जान्हवी कपूर की तरह ही वो भी काफी ज्यादा स्टाइलिश हैं और अक्सर ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ जाती हैं। फिलहाल इस क्वारंटाइन के समय में वो अपनी बहन के साथ घर पर ही वक्त बिताते नजर आ रही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
पिया सुतारिया
तारा सुतारिया की बहन पिया सुतारिया भी अक्सर अपनी बहन के साथ इवेंट में नजर आ जाती हैं। जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश होता है। पिछले दिनों तारा के साथ कपूर खानदान की शादी में पहुंची पिया काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही थीं। पिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी सारी स्टाइलिश तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।


 

4 of 6
- फोटो : instagram
शनाया कपूर
अर्जुन कपूर के साथ ही जान्हवी कपूर की बहन शनाया कपूर को भी इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। शनाया काफी ग्लैमरस हैं और अक्सर ही अपनी फ्रेंड्स के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ जाती हैं। फैशन और स्टाइल के मामले में सबको पीछे छोड़ने वाली शनाया ने अबतक किसी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली है।

 

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
कृष्णा श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। अपने इस्टाग्राम पर अक्सर ही बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। जिसकी वजह से वो कई बार ट्रोलर्स के भी निशाने पर आ चुकी हैं। लेकिन पर्दे के पीछे रहकर भी काफी मशहूर हैं। पिछले दिनों ही टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ उनका वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें दोनो डांस करती नजर रही हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : sisters
नुपुर सेनन
कृति सेनन हालांकि एक वीडियो एलबम में काम कर चुकी हैं। जिसमें वो अक्षय कुमार के अपोजिट बनी थीं। नुपुर अपनी बहन की तरह ही खूबसूरत हैं और धीरे-धीरे उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा हो रहा है। नुपुर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी सारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें