जान्हवी कपूर दिन पर दिन हसीन होती जा रही हैं। तभी तो उनके फैंस भी जान्हवी से इंप्रेस हुए बिना नहीं रह पाते हैं। एक के बाद एक वो अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। अभी पिछले दिनों ही उन्होंने एक वीडियो साझा किया था। जिसमे वो अपनी शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं एक बार फिर उनकी तस्वीरों में जान्हवी का चुलबुला अंदाज फैंस को लुभा रहा है। वैसे बता दें कि इन तस्वीरों के अलावा जान्हवी ज्यादातर मौकों पर बड़े ब्रांड्स के फोटोशूट के साथ ही नजर आती हैं। जिसमे वो अपना देसी लुक ही ज्यादा दिखाती है। लेकिन इस बार हुए फोटोशूट में वो देसी लेकिन हॉट लुक के साथ पोज देती नजर आ रही थीं।