फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने रेट्रो लुक में कराया फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस ने की श्रीदेवी से तुलना

Tue, 10 Nov 2020 05:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर ने हाल ही अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो पुराने जमाने के लुक में पोज दे रही हैं। जिसे देख फैंस उनकी तुलना मां श्रीदेवी से कर रहे हैं। फैशन के मामले में बिल्कुल सिंपल और एलिगेंट लुक में दिखने वाली श्रीदेवी ने इस रेट्रो लुक में फोटोशूट करवाया है। जिसमें वो दुल्हन के अवतार में भी नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर ने गुजरे जमाने की एक्ट्रेस की नकल कर पोल्का डॉट के फुल स्लीव ब्लाउज के साथ साड़ी कैरी की है। नीले रंग के शियर टेक्सचर की इस साड़ी पर मैचिंग के थ्रेड से फ्लावर वर्क किया गया है। वहीं ब्लाउज का डिजाइन बिल्कुल रेट्रो लुक लिए है। केवल आउटफिट ही नहीं बल्कि मेकअप के जरिए भी इसे पूरा रेट्रो फील देने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
वहीं दूसरी तस्वीरों में जान्हवी ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। जिसमें उन्होंने आइवरी शेड की रॉ मैंगो सिल्क की साड़ी पहनी है। जिस पर गोल्डन बॉर्डर बना है। जबकि इस साड़ी को मैचिंग के गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। हालांकि जान्हवी ने इस लुक को रेट्रो फील देने के लिए जूल नेकलाइन और हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ मोतियों की लंबी माला मैच की है। क्योंकि लेटेस्ट फैशन में जूल नेकलाइन के साथ चोकर नेकपीस काफी ट्रेंड में है। 

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी ने इस लुक के साथ मेसी पोनी और माथे पर बिंदी के साथ ही रेड लिप्स और पर्ल ईयररिंग्स के साथ इसे मैच किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर ने इस रेट्रो लुक के फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा है कि एक दिन के लिए ही सहीं मैंने गुजरे जमाने को जी लिया। वहीं जान्हवी की तस्वीरों को देख फैंस उनकी तुलना श्रीदेवी से कर रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट कर कहा कि वो बिल्कुल श्रीदेवी की तरह दिख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें