Janhvi Kapoor in Ambani Wedding: जान्हवी कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी एक्टिंग स्किल से लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी कपूर का हर लुक काफी क्लासी और अलग होता है।
हाल ही में उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया। वैसे तो इस शाही शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश के लोग आए थे, लेकिन लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में जान्हवी कपूर सफल रहीं। शादी की हर रस्म में जान्हवी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। लोगों को उनके एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक्स तक काफी पसंद आए।
अगर आपकी सहेली की भी शादी होने वाली है तो आप जान्हवी के लुक्स पर एक नजर डाल सकती हैं। आइए आपको जान्हवी के बेस्ट 4 लुक्स दिखाते हैं, ताकि आप भी अपने लिए खरीदारी कर सकें।