बॉलीवुड के पसंदीदा डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने अपना जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। 56 साल के हो गए मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड की हसीनाओं का मेला देखने को मिला। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन, वाणी कपूर के साथ ही जान्हवी कपूर और बहन खुशी कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुईं। वैसे तो सारी हसीनाओं का अंदाज इस पार्टी में स्टाइलिश ही नजर आया। लेकिन जान्हवी हर बार की तरह अपने सेसी लुक से अटेंश खींच रही थीं।