बॉलीवुड में उभरती हुई एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने कम ही समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जान्हवी की फिल्में भले ही अभी कम आईं हों लेकिन एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से लोगों को अपना फैन बना लिया। वहीं बात करें जान्हवी के लुक और खूबसूरती की तो भी जान्हवी की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। जान्हवी अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन स्टाइल से हर किसी को इंप्रेस करती हैं। जान्हवी वैसे तो काफी बोल्ड हैं। अपने आउटफिट्स और पोज से वह यह कई बार साबित भी कर चुकी हैं कि किसी भी तरह के ड्रेस को जान्हवी सहजता के साथ कैरी कर सकती हैं। उनका वेस्टर्न अटायर लुक तो इंप्रेसिव होता ही है लेकिन भारतीय पारंपरिक परिधानों में भी जान्हवी काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती हैं। अब आज ही तस्वीरों को देख लीजिए, जान्हवी ने खूबसूरत पीच कलर लहंगे में अपनी कुछ अलग अलग पोज में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बीते दिन भी जान्हवी कपूर ने मरून रंग का लहंगा पहना था। जान्हवी के ये दोनों लहंगा लुक फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। आप भी जान्हवी के दोनों लेटेस्ट लहंगा लुक की तस्वीरें देखें।