फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर से लेकर करीना कपूर के खूबसूरत लहंगे जीत लेंगे दिल, ये रहीं तस्वीरें

Mon, 14 Dec 2020 04:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
janhvi kapoor kareena kapoor - फोटो : instagram
साड़ी, लहंगा और सलवार सूट तो लगभग हर लड़की पहनती है। लेकिन बात जब बॉलीवुड की हसीनाओं की आती है। तो इनके ट्रेडिशनल लुक इतने खूबसूरत होते हैं। जिन्हें देख फैंस क्रेजी हो जाते हैं। मशहूर फैशन डिजाइनर के खूबसूरत कलेक्शन में इनका स्टाइल सेंस हर किसी को पसंद आता है। ऐसी दो फैशन ऑइकॉन के खूबसूरत लहंगे देख आप भी फैन हो जाएंगे। करीना कपूर जहां अपने स्टाइल से हर किसी को दीवाना बनाती हैं। वहीं जान्हवी कपूर का एलिगेंस बी टाउन एक्ट्रेस पर भारी पड़ता है। तो चलिए देखें इन दो एक्ट्रेस के खूबसूरत लहंगों में ब्यूटी, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर फिलहाल प्रेग्नेंसी के दौर से गुजर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद वो लगातार काम और शूटिंग के सिलसिले में व्यस्त हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर का ये फोटोशूट बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
kareena kapoor - फोटो : instagram
थ्रोबैक तस्वीरों में से एक इस तस्वीर में करीना फोटोशूट के लिए रेडी हैं। जिसमें वो अनामिका खन्ना के नो एंब्रायडरी वाले कलेक्शन के इस लहंगे को पहनी हैं। ग्रे एंड टैन ब्राउऩ शेड के प्रिंट के साथ ये लहंगा करीना कपूर के लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं सटल मेकअप और कोहल ब्लैक आईज के साथ न्यूड टोन लिपस्टिक में करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
janhvi kapoor - फोटो : instagram
वहीं जान्हवी कपूर इस आइकॉनिक लहंगे में रेडी हैं। जिसे माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास में पहना था। अबु जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए इस लहंगे में वो टाइमलेस ब्यूटी दिख रही हैं। बड़े मिरर से लेकर छोटे बारीक मिरर के जिए इस लहंगे को क्रिएट किया गया है। वहीं इसका न्यूड ब्राउन शेड इसे बिल्कुल हटके लुक दे रहा है। चुनरी से लेकर ब्लाउज तक की मैचिंग बिल्कुल शानदार है। जिसे जान्हवी ने बैलेंस मेकअप के साथ कैरी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें