फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टनिंग अवतार में नजर आईं अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर, बोल्ड लुक में एक दूसरे को दे रहीं कड़ी टक्कर

Mon, 21 Oct 2019 12:36 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
'जी जेनेरेशन' फैशन डीवा अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर फैशन के नए पैमाने पर कड़ी उत्तरी हैं। इतना ही नहीं इनके फैशन स्टेटमेंट युवाओं में फैशन ट्रेंड सेट करते हैं तो इस लिहाज से ये दोनों ही बेहतरीन 'फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं। हाल ही में अनन्या और जान्हवी वोग वीमेन ऑफ द ईयर 2019 में पावर ड्रेसिंग अवतार में नजर आईं। इस कार्यक्रम में किसी एक के लुक को ज्यादा अच्छा कहना मुश्किल है क्योंकि दोनों ही बेहतरीन लुक में नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 5
इस्रायली फैशन डिजाइनर Galia Lahav की ड्रेस में अनन्या पांडे 2019 वीमेन ऑफ द ईयर के रेड कारपेट पर उतरीं। बादामी रंग की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में अनन्या पांडे स्टनिंग लग रही हैं। ड्रेस के साथ नेट वील भी काफी आकर्षक है। वील और ड्रेस पर ब्लैक एम्ब्रायडरी की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या ने इस लुक को सिंपल और सोबर रखते हुए सिर्फ मेकअप पर फोकस किया है। रेड पावर लिपस्टिक, हाई पोनी हेयरस्टाइल और हाई हील्स के साथ लुक को पूरा किया है। 

4 of 5
स्टाइल डीवा जान्हवी कपूर ने रेड गाउन कैरी कर पावर ड्रेसिंग की है। जान्हवी के गाउन की डिजाइनिंग काफी अलग है। ब्राइट मेकअप, रेड लिपस्टिक, हाई पोनी हेयरस्टाइल और हाई हील्स मैच कर लुक को पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी ने Basil Soda नामक लेबनीज फैशन डिजाइनर की ड्रेस कैरी की है। लुक को मोहित राय ने स्टाइल किया है और हेयर मेकअप निकिता मेनन ने किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें