बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फैशन और स्टाइल की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से की जाती है। कई खास मौकों पर साड़ी और लहंगे में जान्हवी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में इस बात का सबूत मिल चुका है कि जान्हवी को एथनिक ड्रेस बहुत पसंद है। मामुली कुर्ता सेट से लेकर शॉर्ट्स, क्रॉप टॉप और एथलेबिक को भी वह अच्छे से कैरी करना जानती हैं। अगर आप किसी वेडिंग फंक्शन में जाने के लिए लहंगा पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो आप जान्हवी के फैशन सेंस को फॉलो कर सकती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से जान्हवी के 5 लहंगा लुक के बारे में बताएंगे।