फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी का होली पार्टी का लुक आया सामने, सफेद रंग के हैंड प्रिंटेड कुर्ते में आईं नजर

Wed, 11 Mar 2020 04:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani - फोटो : instagram
अंबानी खानदान हमेशा ही स्टाइल और फैशन के मामले में अपडेट रहता है। फिर वो चाहे नीता अंबानी हो या ईशा, यहां तक कि बहू श्लोका मेहता का लुक भी हमेशा स्टाइलिश नजर आता है। होली के तीन दिन पहले दोस्तों के लिए होली की पार्टी का आयोजन ईशा अंबानी ने किया था। जिसमें वो टाई एंड डाई मैक्सी ड्रेस में नजर आईं थीं। होली के मौके पर ही ईशा अंबानी का एक और ट्रेडिशनल लुक खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
isha ambani - फोटो : instagram
स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशा अंबानी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो सफेद रंग के फ्लोरल अनारकली कुर्ते में नजर आ रही हैं। डिजाइनर कपड़ों की रेंज Picchika के इस हैंड प्रिंटेड अनारकली कुर्ते के साथ शिफॉन का दुपट्टा मैच किया गया है। वहीं साथ में मिरर वर्क वाली जूती इस लुक को बेहद खास बना रही है। 
 


 
विज्ञापन

3 of 5
holi party - फोटो : instagram
बता दें कि स्टाइलिस्ट अमी पटेल बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेज को स्टाइल कर चुकी हैं। ईशा अंबानी को भी अमी पटेल ने स्टाइल किया है। होली की पार्टी में टाई एंड डाई लुक में ईशा ने मेहमानों का स्वागत किया था। 


 

4 of 5
isha ambani - फोटो : instagram
ईशा अंबानी का ये अनारकली कुर्ता जिसके दुपट्टे पर गोटा पट्टी का काम किया गया है। वहीं ईशा की गोल्ड ईयररिंग पीपा बेला की डिजाइन की हुई थी। जिसमें उनका लुक फेस्टिव रेडी दिख रहा है। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani - फोटो : instagram
बता दें कि ईशा अंबानी अक्सर ही अपने एलिगेंट और स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ जाती हैं। पिछले दिनों आमी पटेल ने ही रोज पिंक कलर के ब्लाउज और लहंगे में कुछ तस्वीरें अंबानी खानदान की बेटी की शेयर की थी। जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें