फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2026: नीता अंबानी के गहनों से बना ब्लाउज और वर्षों पुराना बैग लिए रेड कार्पेट पर उतरीं ईशा अंबानी

Tue, 05 May 2026 11:33 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईशा अंबानी ने मेट गाला 2026 में गौरव गुप्ता की डिजाइन की गई गोल्डन स्कल्प्चरल साड़ी पहनी, जिसमें पिचवाई आर्ट, हैंडक्राफ्टेड डिटेल्स, हेरिटेज ज्वेलरी और एक यूनिक मैंगो-शेप्ड बैग शामिल था, जो उनके लुक को “wearable art” बनाता है।

विज्ञापन
1 of 6
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक - फोटो : Instagram

Isha Ambani Met Gala Look 2026: फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा और ग्लैमरस इवेंट मेट गाला 2026 हर साल अपने अनोखे थीम और शानदार लुक्स के लिए चर्चा में रहता है। इस बार Fashion Is Art थीम के तहत दुनियाभर के सितारों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई, लेकिन सबकी नज़रें खासतौर पर ईशा अंबानी पर टिक गईं। उन्होंने एक बार फिर भारतीय शिल्पकला को इंटरनेशनल मंच पर बेहद खूबसूरती से पेश किया।

ईशा अंबानी का लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह भारतीय परंपरा, कला और पारिवारिक विरासत का शानदार मेल था। डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की गई साड़ी में ईशा ने पारंपरिक परिधान को एक मॉडर्न और आर्टिस्टिक रूप दिया।

पारंपरिक मां की ज्वेलरी को भी उन्होंने अपने लुक में शामिल किया, लेकिन गहनों का उन्होंने हार नहीं ब्लाउज पहना। ऐसा वह अपने भाई अनंत अंबानी की शादी के जश्न में भी कर चुकी हैं। 

ईशा के लुक की खास बात यह थी कि इसमें सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और पहचान की झलक भी थी। मेट गाला के अतरंगे फैशन के बीच ईशा अंबानी का लुक और स्टाइल वियरेबल आर्ट में शामिल हो गया है।

विज्ञापन

2 of 6
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक - फोटो : Instagram
गोल्डन साड़ी में रेड कार्पेट पर उतरीं ईशा अंबानी

ईशा अंबानी ने इस बार मेट गाला में पारंपरिक साड़ी को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया। गौरव गुप्ता की डिजाइन की गई इस गोल्डन साड़ी गोल्ड थ्रेड से बुनी गई थी और इसमें पिचवाई आर्ट से प्रेरित हैंड-पेंटेड मोटिफ्स शामिल थे। साड़ी में फ्लोइंग ड्रेप्स और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन के साथ तैयार किया गया था।

1200 घंटों की मेहनत

इस खास आउटफिट को तैयार करने में 1200 से ज्यादा घंटे लगे, जिसमें कई कारीगरों ने मिलकर काम किया। ईशा की यह साड़ी भारतीय टेक्सटाइल आर्ट का इंटरनेशनल प्रदर्शन था, जिसने साबित किया कि भारतीय कारीगरी आज भी विश्व स्तर पर बेजोड़ है।

विज्ञापन

3 of 6
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक - फोटो : Instagram

विरासत से सजा ईशा अंबानी का ब्लाउज 

अपनी मां नीता अंबानी की ज्वेलरी से उन्होंने अपनी आउटफिट को सजाया था। उनके ब्लाउज असली हीरे जड़े थे, जो नीता अंबानी का पर्सनल कलेक्शन है। ब्लाउज का पिछला हिस्सा निजाम की ज्वेलरी कलेक्शन से तैयार किया गया। उनके ब्लाउज में 1800 कैरेट से ज्यादा के हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन जड़े थे। ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका ब्लाउज मां नीता अंबानी के गहनों से सजा है। 

4 of 6
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक - फोटो : Instagram
बेश्कीमती ज्वेलरी में ईशा का राॅयल लुक

इस खूबसूरत साड़ी लुक को पूरा करने के लिए ईशा ने 250 कैरेट से ज्यादा के हीरों का कई लेयर वाला हार पहना। अपनी हाथों की कलाई पर चमेली के फूलों की लड़ी और बालों से लटके पैर तक लंबे गजरे से उन्होंने खुद को सजाया। उनका चमेली इंस्पायर गजरा कागज, तांबी और पीतल के इस्तेमाल से 150 घंटों में बनाया गया था।

विज्ञापन

5 of 6
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक - फोटो : Instagram
ईशा का मैंगो बैग बना सबसे यूनिक एलिमेंट

उनके लुक का सबसे चर्चित हिस्सा था उनका मैंगो-शेप्ड बैग। यह कोई आम बैग नहीं, बल्कि एक आर्ट पीस था, जो उनकी भारतीय जड़ों का प्रतीक बना। करीब 20 साल पुराना यह एक्सेसरी उनके लुक को और भी खास और पर्सनल बना गया। सुबोध गुप्ता ने इस मैंगो स्कल्पचर को तैयार किया था, जिसे ईशा ने क्रोशे बैग में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईशा अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

रॉयल टच के साथ मॉडर्न फ्यूजन


ईशा ने अपने आउटफिट, ज्वेलरी, एक्सेसरीज और बैग समेत पूरे लुक से मेट गाला के थीम फैशन इज आर्ट को बखूबी पूरा किया। साड़ी के पीछे लगे सरपेच-इंस्पायर्ड ऑर्नामेंट ने उनके लुक में रॉयल एलिमेंट जोड़ दिया। स्टाइलिस्ट अनीता श्राॅफ ने ने इस पूरे लुक को इस तरह स्टाइल किया कि इसमें परंपरा और मॉडर्निटी का परफेक्ट बैलेंस दिखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें