फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी के घर हुई होली पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के सितारे, प्रियंका-निक पर टिकी सबकी निगाहें

Sat, 07 Mar 2020 11:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
holi party - फोटो : instagram
ईशा अंबानी ने कल शाम को होली पार्टी का आयोजन अपने घर में किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की। सजधज कर पहुंचे सितारों की लिस्ट में सबकी निगाहें बस प्रियंका और निक की जोड़ी पर टिक गई। वहीं कटरीना से लेकर जैकलीन और हुमा कुरैशी, विकी कौशल जैसे सितारों ने महफिल में चार चांद लगाया। तो चलिए देखें सजधज कर पहुंचे इन सितारों में किसका स्टाइल सबसे ज्यादा बेस्ट नजर आया।

 
विज्ञापन

2 of 8
holi party - फोटो : instagram
पार्टी में पहुंचे सितारों में सबका ध्यान खींचा प्रियंका और निक की जोड़ी ने। सफेद रंग के मैचिंग आउटफिट में पहुंचे ये लवबर्ड परफेक्ट कपल गोल देते नजर आए। सिल्क का कुर्ता और पलाजो पहने पार्टी में पहुंची प्रियंका के साथ ही निक ने भी क्रीम रंग का कुर्ता और पायजामा पहना था। जिसके किनारों पर पीले और लाल धागों से काम किया गया था। केवल कपड़े ही नहीं इन प्रियंका और निक के फुटवियर भी गजब के मैच कर रहे थे। पीले रंग की हील वाली सैंडिल जहां प्रियंका ने पहनी थी। वहीं निक जोनास से पीले रंग का शूज कैरी किया था। लाल रंग के गहरे शेड की लिपस्टिक लगाए प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। वहीं प्रियंका के इस आउटफिट को अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
holi party - फोटो : instagram
वहीं कटरीना का दिलचस्प अंदाज भी काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। सफेद रंग के लहंगे में तैयार कटरीना को देख नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था। ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार कटरीना के लहंगे के साथ टैंक टॉप में काले रंग की डिजाइन बनी हुई थी। वहीं साथ में ब्लैक बॉर्डर वाले दुपट्टे को हाथों में फंसाए कटरीना ने कानों में झुमके और माथे पर बिंदी लगाई थी। उनका होली का ये लुक काफी शानदार नजर आ रहा था। कटरीना के इस लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है।


 

4 of 8
holi party - फोटो : instagram
अंबानी की होली पार्टी में जैकलीन फर्नांडीज भी पहुंची थीं। फ्लोरल लहंगे और ब्लाउज पहने जैकलीन की इस ड्रेस में बेल स्लीव थी, जो इस लहंगे को परफेक्ट लुक दे रही थी। होली की पार्टी में इन सितारों के खूब जमकर मस्ती की।

 
विज्ञापन

5 of 8
holi party - फोटो : instagram
कटरीना से अफेयर की खबरों के बीच विकी कौशल भी पार्टी में पहुंचे थे। वहीं अनुषा डांडेकर सफेद रंग के कुर्ते और चूड़ीदार में नजर आईं।




 
विज्ञापन

6 of 8
holi party - फोटो : instagram
ईशा अंबानी पार्टी की होस्ट थीं और उनके कपड़ों से साफ जाहिर हो रहा था कि वो होली की मस्ती के लिए बिल्कुल तैयार हैं। गुलाबी और सफेद रंग के मैक्सी ड्रेस में तैयार ईशा का लुक काफी जबरदस्त था।

 
विज्ञापन

7 of 8
holi party - फोटो : instagram
वहीं अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता रंग-बिरंगे पलाजो सेट के साथ तैयार थीं। साथ में आकाश अंबानी की ड्रेस भी होली के मिजाज के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट थी।



 
विज्ञापन

8 of 8
holi party - फोटो : amar ujala
गोल्डन रंग के कुर्ते और पलाजो में तैयार नीता अंबानी हमेशा की तरह अपने खास लुक में नजर आईं। कानों में बड़े झुमके और गोल्डन जरी की लाइनिंग वाले दुपट्टे में उनका लुक बिल्कुल पार्टी रेडी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें