फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मैग्जीन के लिए ईशा अंबानी ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, फैशन को लेकर कही ये बातें

Wed, 06 Feb 2019 04:21 PM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
isha ambani
देश के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी साल 2018 की सबसे महंगी शादी रही। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड, क्रिकेट और पॉलिटिक्स के क्षेत्र से करीब-करीब सभी बड़ी हस्तियों ने शादी में हिस्सा लिया था। शादी के डेढ़ महीने बाद ईशा का एक दम अलग लुक सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 6
isha ambani - फोटो : vogue
आपने ईशा की कई बार किसी इवेंट्स और फंक्शन की तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें ज्यादातर वह ट्रेडिशनल वियर में होती हैं। अब उन्होंने वोग मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। शादी के बाद ईशा अंबानी का ये पहला फोटोशूट है। तस्वीरों में ईशा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। उनके इस फोटोशूट की चर्चा हर तरफ हो रही है।
विज्ञापन

3 of 6
isha ambani - फोटो : vogue
ईशा ने फोटो शूट के दौरान मल्टी कलर का लॉग स्कर्ट और ब्लेजर पहना हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बाल खुले और लाइट मेकअप किया हुआ है। ईशा के ऊपर यह लुक बहुत फब रहा है। इस फोटो में ईशा बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

4 of 6
isha ambani - फोटो : vogue
इस फोटो में ईशा ने ब्लैक और ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर फ्रिल गाउन और साथ में ब्लिन्जी जैकेट के साथ खुले बाल कर रखे हैं, जिसमें वह किसी मॉडल से कम नहीं लग रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
isha ambani - फोटो : vogue
ईशा ने मैग्जीन के साथ फोटो शूट के अलावा इंटरव्यू भी दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने पर्सनल फैशन के बारे में भी बात करते हुए बताया- अगर ऑफिशल लुक की बात करें तो मुझे ब्लॉक प्रिंट कॉटन कुर्ता बेहद पसंद है और मैं इंडियन आउटफिट में ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करती हूं। जब मैं अमेरिका में थी और मुझे फॉर्मल बिजनेसवुमेन की तरह तैयार होना होता था तो मुझे इसमें काफी परेशानी होती थी। कर्वी शेप में आप पेंसिल स्कर्ट कैसे पहन सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
isha ambani
बात करें ईशा के ऑफ वर्क लुक की तो उन्होंने बताया- मुझे इंडियन और इंटरनेशनल डिजाइनर्स जैसे अबू जानी, मनीष मल्होत्रा, संदीप खोसला, सब्यासाची मुखर्जी, डोसे एंड गबाना और वेलेंटीनों के खूबसूरत गाउन और ड्रेस बहुत पसंद हैं। कम्फर्ट फिट के लिए मैं कभी भी सलवार कमीज और कॉजी स्वेटर या लूलूलेमन स्वेट्स पहन सकती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें