IPL 2025: 1998 में फिल्म ‘दिल से’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही वजह है कि आज के समय में भी लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।
वर्तमान समय में प्रीति जिंटा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन अपने सोशल मीडिया के साथ-साथ आईपीएल की वजह से वो हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। दरअसल, प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स टीम की मालकिन हैं। ऐसे में वो हमेशा अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में देखी जाती हैं।
बात करें उनके लुक्स की तो वो हमेशा ही कमाल के ही होते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां प्रीति जिंटा के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उनसे टिप्स ले सकें।