22 मार्च को आईपीएल की ट्रॉफी के लिए महामुकाबले की शुरुआत हो गई है। इस ट्रॉफी के लिए इस बार 10 टीमें मुकाबला कर रही हैं। मैचों में सभी धुरंधर खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। खिलाड़ी चाहे भारतीय हों या किसी अन्य देश के, आईपीएल के मैचों में वो अपनी टीम के लिए पूरी ईमानदारी के साथ खेलते हैं।
इन्हीं खिलाड़ियों में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो न सिर्फ मैच में बल्कि फील्ड से बाहर अपने स्टाइल से अपना जलवा दिखाते हैं। इन खिलाड़ियों का स्टाइल किसी मॉडल से कम नहीं है।
अगर आप भी क्रिकेट देखने के शौकीन हैं, और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो इन खिलाड़ियों से टिप्स ले सकते हैं। इन खिलाड़ियों में कई आईपीएल टीमों के कप्तान भी शामिल हैं। न सिर्फ लड़के बल्कि लाखों लड़कियां भी इनके स्टाइल की दीवानी हैं। ऐसे में आईए आपको उन खिलाड़ियों से मिलाते हैं, जो काफी स्टाइलिश हैं।