Women's Day 2024: आज का दिन हर महिला के लिए बेहद खास और अहम है। दरअसल, आज यानि कि शुक्रवार को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही ये दिन महिला अधिकारों की प्रोत्साहन, समाज में समानता के लिए लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है।
एक वक्त था जब महिलाएं सिर्फ घर में रहती थी, लेकिन आज की नारी हर क्षेत्र में न सिर्फ अपने परिवार बल्कि देश का नाम दुनिया में रोशन कर रही है। हमारे भारत देश में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है। ये महिलाएं ऐसी हैं, जो किसी भी काम में पीछे नहीं हैं।
बात करें इनके स्टाइल और खूबसूरती की तो इस मामले में भी वो बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। आइए आपको भी कुछ ऐसी महिलाओं से मिलाते हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र के साथ-साथ स्टाइल और खूबसूरती के मामले में भी एक अलग मुकाम हासिल किया है।