Independence Day Special Mehndi: हर किसी के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन काफी खास होता है। इसी दिन हमारे भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। ऐसे में 1947 के बाद से हर साल 15 अगस्त के दिन पूरे देश में जश्न का माहौल होता है।
स्वतंत्रता दिवस के दिन हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट करता है। सभी स्कूलों और दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में महिलाएं इस दिन खूब अच्छे से तैयार होती हैं। इस दौरान वो अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक में तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल करती हैं।
अगर आप स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाना चाहती हैं तो इसका एक तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाएं। इससे आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। यहां हम आपको मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो स्वतंत्रता दिवस के लिए एकदम परफेक्ट हैं।