फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day PM Modi Look: 13 साल, 13 अंदाज! पीएम मोदी की पगड़ी ने हर साल खींचा ध्यान, देखें तस्वीरें

Sat, 15 Aug 2026 07:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi Outfit Style Independence Day 2026: पिछले 13 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस लुक और आउटफिट एक खास पैटर्न पर होता है। इस साल 2026 में भी पीएम मोदी अपनी लाल बांधनी पगड़ी के कारण चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 13
पीएम मोदी लाल किले पर ध्वजारोहण करने हर वर्ष अलग अंदाज में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
PM Modi Turban Style: 15 अगस्त पर जब लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करते हुए भाषण देते हैं, तो उनका लुक और स्टाइल सबका ध्यान खींचता है। हर साल पीएम के आउटफिट, पगड़ी या साफा एक खास संदेश देते हैं पीएम मोदी का 15 अगस्त वाला अंदाज सिर्फ एक ड्रेस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनकी पगड़ी, रंगों की पसंद और पारंपरिक पहनावे में हर साल एक अलग कहानी नजर आती है।

पिछले करीब 13 वर्षों में उनके 15 अगस्त के आउटफिट्स में कभी चटख रंगों वाली साफा-पगड़ी दिखी, तो कभी सादगी भरा पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और जैकेट। कई बार उनकी पगड़ी के रंगों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। यही वजह है कि पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस लुक, मोदी की पगड़ी, साफा और उनके 15 अगस्त के आउटफिट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। आइए तस्वीरों और फैशन के नजरिए से देखें कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर स्टाइल कितना बदला।
 

पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस लुक की सबसे खास बात क्या है?

पिछले 10 वर्षों को देखें तो एक पैटर्न साफ दिखाई देता है, सादगी भरा पारंपरिक आउटफिट और अलग रंग की पगड़ी या साफा। यही काॅम्बिनेशन उनके स्वतंत्रता दिवस फैशन की सिग्नेचर पहचान बन चुका है। उनकी पगड़ियों में अलग-अलग रंग, प्रिंट और क्षेत्रीय प्रभाव देखने को मिलते हैं। इससे उनका लुक केवल फैशनेबल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और विविधता से जुड़ा हुआ भी नजर आता है।

विज्ञापन

2 of 13
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

10 साल में पीएम मोदी का अंदाज
 

2015 में बांधनी साफा में नजर आए थे पीएम

  • स्वतंत्रता दिवस 2015 में प्रधानमंत्री मोदी क्रीम रंग के कुर्ते और सफेद चूड़ीदार पयजामे में नजर आए थे।
  • पीएम ने खादी रंग की जैकेट भी पहन रखी थी।
  • उनके लुक में सबस अधिक आकर्षण का केंद्र उनकी पगड़ी रही।
  • पीएम मोदी ने नारंगी रंग का बंधानी साफा बांधा था, जिस पर लाल और हरे रंग की पट्टियां मौजूद थीं।
विज्ञापन

3 of 13
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2016 में रंगों से भरी पगड़ी ने खींचा ध्यान

  • साल 2016 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के लुक में पारंपरिक भारतीय स्टाइल की झलक साफ नजर आई।
  • उनकी पगड़ी में वाइब्रेंट रंगों का इस्तेमाल देखने को मिला।
  • सफेद पारंपरिक परिधान के साथ लाल-गुलाबी और पीले रंग की पगड़ी ने पूरे लुक को अलग पहचान दी।
  • राजस्थानी साफा बांधे पीएम मोदी जब लाल किले से भाषण दे रहे थे तो बहुत ही शानदार लग रहे थे।

4 of 13
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2017 में साफा बना स्टाइल स्टेटमेंट

  • स्वतंत्रता दिवस 2017 में भी पीएम मोदी के लुक में पारंपरिक पगड़ी की खास जगह रही।
  • उनकी कलरफुल पगड़ी ने सिंपल परिधान में भी रंग और व्यक्तित्व का टच जोड़ा।
  • पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से चौथी बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण देते समय ट्रेडमार्क हाफ बाजू वाले कुर्ते में नजर आए।
  • इस साल प्रधानमंत्री ने चमकदार लाल और पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी।
  • इस पगड़ी में पीछे की तरफ लंबा कपड़ा निकला हुआ था।
विज्ञापन

5 of 13
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2018 में ट्रेडिशनल लुक पर फोकस

  • 2018 का लुक ज्यादा क्लासिक और पारंपरिक दिखाई दिया।
  • फुल बाजू कुर्ता-पायजामा के साथ पगड़ी का काॅम्बिनेशन भारतीय पहनावे की सादगी और एलिगेंस दर्शाता है।
  • पीएम ने अपने लुक को पूरा करने के लिए साथ में एक उपरना भी ले रखा था।
  • इस साल प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।
विज्ञापन

6 of 13
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2019 में भगवा रंग की खास मौजूदगी

  • 2019 में पीएम मोदी की पगड़ी के रंग का काॅम्बिनेशन काफी आकर्षक रहा।
  • भगवा और अन्य पारंपरिक शेड्स ने उनके 15 अगस्त लुक को खास बना दिया।
  • छठवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण देने के दौरान वे आधी बाजू के कुर्ते, पायजामे और केसरिया बॉर्डर वाले उपरने के साथ नजर आए।
  • साथ ही उन्होंने पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाली पगड़ी पहनी।
विज्ञापन

7 of 13
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2020 में साधारण लुक में प्रभावी अंदाज

  • 2020 में कोरोना महामारी के दौर के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह का माहौल अलग था।
  • पीएम मोदी का परिधान भी तुलनात्मक रूप से साधारण रहा। 
  • हालांकि रंगीन पांरपरिक पगड़ी ने उनके सिग्नेचर स्टाइल का बरकराक रखा।
  • पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहन रखी थी।
  • प्रधानमंत्री ने साफा को आधी बाजू के कुर्ते के साथ शानदार तरीके से जोड़ा था।
  • उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था।

8 of 13
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2021 में साफा और कुर्ते का क्लासिक काॅम्बो

  • 2021 में पीएम मोदी ने एक बार फिर पारंपरिक भारतीय पहनावे को प्राथमिकता दी।
  • कुर्ता-पायजामा के साथ रंगीन साफा उनके स्वतंत्रता दिवस लुक की पहचान बना रहा।
  • 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार पर नीली जैकेट को पेयर किया।
  • अपने लुक को पूरा करने के लिए स्टॉल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी।

 

9 of 13
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2022 में सफेद कुर्ता और रंगीन पगड़ी

  • 2022 में उनका लुक खास तौर पर वाइब्रेंट पगड़ी की वजह से नजरों में आया।
  • सफेद परिधान के साथ रंगीन पगड़ी ने काॅन्ट्रास्ट पैदा किया, जो तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिखा।
  • रंगीन पगड़ी पहनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज की आकृति वाली सफेद पगड़ी पहनी।
  • पगड़ी को पीएम मोदी के सफेद कुर्ते और नीले रंग की जैकेट से पूरित किया।
  • पीएम मोदी की तिरंगा पगड़ी में सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान की झलक थी, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

10 of 13
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2023 में लाल पगड़ी वाला लुक हुआ वायरल

  • 2023 का 15 अगस्त लुक फैशन के लिहाज से बेहद चर्चित रहा।
  • लाल और बहुरंगी पैटर्न वाली पगड़ी ने उनके पारंपरिक आउटफिट को उत्साहित उपस्थिति दी। 
  • उनके पीले और लाल रंग के साफे में कई रंगों की लकीरें बनी हुई थीं।
  • इस पगड़ी को सफेद रंग के कुर्ते और काले जैकेट ने पूरित किया।
     

11 of 13
स्वतंत्रता दिवस 2024 में पीएम मोदी का लुक - फोटो : Amar ujala

2024 में साफा ने फिर बनाई पहचान

  • 2024 में भी पीएम मोदी ने पांरपरिक भारतीय स्टाइल को कायम रखा।
  • रंगीन साफा और पारंपरिक पहनावा उनके उनके लुक का मुख्य आकर्षण बना।
  • 78वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी केसरी, हरा और पीले रंग के पगड़ी में नजर आए।
  • इस पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी हैं।

12 of 13
स्वतंत्रता दिवस पर मोदी का लुक - फोटो : Amar ujala

2025 पीएम ने दिया पारंपरिक स्टाइल को माॅडर्न टच

  • साल 2025 में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोदी जी के लुक में पारंपरिकता की झलक दिखी।
  • उनके 15 अगस्त लुक की खास बात ये रही कि पीएम का परिधान भले ही साधारण हो, लेकिन पगड़ी पूरे लुक को अलग पहचान दे रहा था।
  • पीएम ने सफेद रंग का कुर्ता- चूड़ीदार पहना हुआ था।
  • साथ ही केसरिया रंग की बंद गले की हाफ जैकेट पहनी।
  • उनकी पगड़ी और जैकेट इस बार मैचिंग दिखी।
  • जहां पीएम की पगड़ी भगवा रंग की थी, तो वहीं उनका जैकेट केसरिया रंग का था।
     
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए अपने पहनावे से भी खास संदेश दिया। सफेद कुर्ते और चॉकलेट ब्राउन जैकेट के साथ उनकी लाल टाई-एंड-डाई पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा। राजस्थानी और गुजराती परंपरा से जुड़ी इस पगड़ी में भारतीय संस्कृति और विविधता की खूबसूरत झलक देखने को मिली। 

80th Independence Day: हर साल अलग रंग, हर बार खास अंदाज; लाल किले पर लाल टाई-एंड-डाई पगड़ी में दिखे PM मोदी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें