फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Party Outfit Ideas: स्वतंत्रता दिवस पर ऑफिस पार्टी में कैसे दिखें स्टाइलिश? अपनाएं ये आउटफिट आइडियाज

Sat, 09 Aug 2025 11:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Office Party Outfit Ideas For Independence Day 2025: यदि आपके दफ्तर में भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम है, तो उस मौके पर खास अंदाज में तैयार होकर जाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑफिस पार्टी के लिए होना है तैयार - फोटो : instagram
Office Party Outfit Ideas For Independence Day 2025: हर भारतीय के लिए 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस एक गर्व और उत्साह से भरा दिन होता है। इस खास मौके पर न सिर्फ ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, बल्कि हर जगह देशभक्ति की भावना भी साफ नजर आती है। स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में मिठाइयां बांटी जाती हैं और देश के प्रति सम्मान जताया जाता है।

ऐसे में अगर आप ऑफिस जा रहे हैं तो अपने पहनावे में भी देशभक्ति की झलक दिखाना एक सुंदर विचार हो सकता है। ऑफिस के लिए आप ऐसे आउटफिट चुन सकते हैं जो दिखने में प्रोफेशनल हों, लेकिन साथ ही उनमें तिरंगे के रंगों की हल्की झलक भी हो। यहां हम आपको दफ्तर के लिए कुछ आउटफिट के विकल्प बताने जा रहे हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 7
महिलाओं के लिए पहला विकल्प - फोटो : instagram
महिलाओं के लिए पहला विकल्प

महिलाओं के लिए सबसे पहला विकल्प ऐसा तिरंगा सूट है। इसके लिए आपको हरे रंग की पायजामी पहननी है, और उसके साथ सफेद रंग का कुर्ता करना है। इन दोनों चीजों के साथ जब आप केसरिया रंग का दुपट्टा कैरी करेंगी तो आपका लुक सबसे अच्छा और प्यारा लगेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक और भी प्यारा दिखे। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरा विकल्प - फोटो : instagram
दूसरा विकल्प

कुछ अलग सा कैरी करना है, तो आप चिकनकारी सफेद रंग की साड़ी कैरी कर सकती हैं। सफेद रंग की साड़ी देखने में काफी क्लासी लगती है। इसके साथ पर्ल वाला चोकर कैरी करें। पर्ल वाली ज्वेलरी देखने में काफी खूबसूरत लगता है। माथे पर छोटी सी केसरिया रंग की बिंदी आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। 

4 of 7
तीसरा विकल्प - फोटो : instagram
तीसरा विकल्प

कुछ हैवी लेकिन आरामदायक पहनने का मन है तो ऐसा हरे रंग का अंगरखा सूट पहनें। ये देखने में अच्छा लगेगा और पूरा दिन इसे पहनकर रखने में आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ अपने बालों को कर्ल करके खुला छोड़े, ताकि लुक और भी प्यारा दिखे। 
विज्ञापन

5 of 7
पुरुषों के लिए पहला विकल्प - फोटो : instagram
पुरुषों के लिए पहला विकल्प 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुरुषों के लिए ऐसा बंदगला आउटफिट उन्हें सबसे अलग दिखने में मदद करेगा। ऐसे बंदगला आउटफिट में अगर आगे की तरफ जेब है तो उसपर तिरंगा वाला ब्रोच या फिर रुमाल अटैच करें। उससे ही आपका लुक ज्यादा प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
दूसरा विकल्प - फोटो : instagram
दूसरा विकल्प 

सिंपल सफेद कुर्ता पायजामा पहनने का मन नहीं है तो ऐसा फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता पायजामा भी आप कैरी कर सकते हैं। इस तरह का कुर्ता पायजामा आपको बड़ी आसानी से बाजार में भी मिल जाएगा। बस इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा प्रिंट न हो। वरना इसका लुक बिगड़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तीसरा विकल्प - फोटो : Instagram
तीसरा विकल्प

एथनिक आउटफिट में एक दम पारंपरिक टच जोड़ना चाहते हैं तो इस तरह का धोती कुर्ता कैरी करें। ये देखने में भी क्लासी लगेगा और इसे पहनकर आपका लुक भी अच्छा दिखेगा। इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनें, ताकि आपका लुक पारंपरिक दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें