फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: दफ्तर में 15 अगस्त के मौके पर पहनें इस तरह के परिधान

Sun, 13 Aug 2023 12:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप 15 अगस्त के दिन अपने दफ्तर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, तो इस तरह के कपड़े पहन सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : पीटीआई
Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। 1947 में इसी दिन भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। देश को आजादी दिलाने में कई वीर जवानों ने अपनी जानें गंवाई हैं। इन्हीं शहीद वीर जवानों को हम सभी स्वतंत्रता दिवस के दिन याद करते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

स्कूलों के साथ-साथ निजी और सरकारी दफ्तरों तक में तिरंगा फहराया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप 15 अगस्त के दिन अपने दफ्तर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं लेकिन आपको ये समझ नहीं आ रहा कि आप कैसे कपड़े पहनें तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दफ्तर में होने वाले कार्यक्रम में आप किस तरह के कपड़े पहन सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्वतंत्रता दिवस के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram
एथनिक को दें प्राथमिकता

स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर आपके दफ्तर में कुछ कार्यक्रम हो रहा है तो आप एथनिक वियर पहन कर जा सकते हैं। लड़के कुर्ता और पायजामा या फिर कुर्ते के साथ जींस पहन सकते हैं। वहीं लड़कियां सूट या साड़ी पहन कर दफ्तर जा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Independence Day 2023 - फोटो : instagram
रंगों का रखें ध्यान

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में अगर आप तिरंगे के रंगों के कपड़े पहनेंगे तो ये आपको परफेक्ट लुक देगा। इसके अलावा आप चाहें तो तिरंगे के किसी एक रंग को अपने आउटफिट में शामिल कर सकते हैं। 

4 of 5
jeans and kurta - फोटो : istock
खादी को दें प्राथमिकता 

कार्यक्रम में जाने के लिए आप खादी को प्राथमिकता दे सकते हैं। आपको लड़के और लड़कियों दोनों के लिए खादी के कुर्ते बाजार में उपलब्ध होते हैं। इन्हें पहन कर आप आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को बढ़ावा दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : instagram
एक्सेसरीज का रखें ध्यान

स्वतंत्रता दिवस के दिन तैयार होने के लिए आप अपने लुक में एक्सेसरीज को शामिल जरूर करें। इसके लिए लड़कियां हाथों में ट्राईकलर के कंगन और चूड़ियां पहन सकती हैं वहीं पुरुष अपने हाथों में तिरंगे हैंडबैंड पहन सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें