Traditional Dress for Independence Day: हर भारतीय के लिए 15 अगस्त यानी की स्वतंत्रता दिवस का दिन बेहद खास होता है। 1947 को 15 अगस्त के ही दिन भारत देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इस आजादी को पाने के लिए कई वीर जवानों ने अपनी जानें गंवाई थीं। ऐसे में हर साल 15 अगस्त के दिन हम सभी ना सिर्फ आजादी का जश्न मनाते हैं, बल्कि साथ में उन वीरों को याद करते हैं, जो देश को आजादी दिलाने में शहीद हो गए। इस दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस दिन कार्यक्रम में पहनने के लिए लोग ट्राई कलर के कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं। महिलाओं के साथ-साथ पुरूष भी खूबसूरत दिखने और देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए लोग नारंगी, सफेद, हरे रंगों के कपड़ों को पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। कई बार महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि वो स्वतंत्रता दिवस पर कैसे कपड़े पहनें तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं।