फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2022: आजादी के जश्न में लगेंगे चार चांद, बस अपनाएं ये ट्रेडिशनल आउटफिट आइडियाज

Sun, 14 Aug 2022 06:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्वतंत्रता दिवस आउटफिट आइडिया - फोटो : instagram/saraalikhan95
Independence Day 2022: इस साल 2022 में भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस किसी त्योहार से कम नहीं। इस दिन हम अपने उन स्वंतत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया। देश को मिली आजादी का जश्न हर भारतीय मनाता है और तिरंगे को फहराता है। अगर आप इस दिन खास लुक में तैयार होकर देशभक्ति की भावनाओं को जाहिर करना चाहती हैं। तो बीटाउन एक्ट्रेस के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
स्वतंत्रता दिवस आउटफिट आइडिया - फोटो : instagram
सारा अली खान
सारा अली खान का लुक स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा आकर्षक दिखता है। वो अक्सर ही नारंगी या हरे रंग के दुपट्टे के साथ सफेद रंग के कुर्ते में नजर आती हैं। आप भी चाहें तो इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
स्वतंत्रता दिवस आउटफिट आइडिया - फोटो : instagram/saraalikhan95
वहीं सफेद रंग का कुर्ता आजादी का जश्न मनाने के लिए सबसे ज्यादा परफेक्ट है। सारा अली खान का ये चिकनकारी और लैस डिटेलिंग वाला कुर्ता 15 अगस्त सेलिब्रेट करने सबसे खूबसूरत लुक देगा। आप चाहे तो सफेद आउटफिट को सिल्वर झुमकी के साथ पेयर करें। 

4 of 6
स्वतंत्रता दिवस आउटफिट आइडिया - फोटो : instagram
अगर आप तिरंगे के रंग को लुक्स में शामिल करना चाहती हैं तो हरे रंग के कुर्ते को मैच कर सकती हैं। धानी रंग का कुर्ता आजादी के जश्न के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 
विज्ञापन

5 of 6
स्वतंत्रता दिवस आउटफिट आइडिया - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित की तरह आप चाहें तो सफेद रंग की साड़ी पर ऑरेंज और हरे रंग के बॉर्डर वाली साड़ी को पहन सकती हैं। ये पूरी तरह से तीन रंगों का लुक देगी और बेहद खूबसूरत लगेगी। टाई एंड डाई प्रिंट तिरंगे के साथ परफेक्ट मैच देगा। आप चाहे तो दुपट्टे, टीशर्ट या फिर पूरी साड़ी को इस तरह से कलर करवा सकती हैं। वैसे टाई एंड डाई को आप घऱ में भी तैयार कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वतंत्रता दिवस आउटफिट आइडिया - फोटो : insatgram
सिल्क की साड़ियां हमेशा फैशन में रहती हैं। आप चाहे तो हरे रंग की साड़ी को पहनें। शिल्पा शेट्टी का ये लुक स्वतंत्रता दिवस के मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें