फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Fashion: 15 अगस्त के कार्यक्रम में होना है शामिल तो अपनाएं ये फैशन टिप्स

Mon, 15 Aug 2022 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram
Independence Day 2022 Fashion : भारत अपनी आजादी के 76वें साल में पहुंच चुका है। देश की आजादी से बड़ा गौरव और उपलब्धि भारतवासियों के नहीं हो सकती है। इसी खुशी में हर साल 15 अगस्त को आजादी दिवस या स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई सरकारी, गैर सरकारी और निजी कार्यालयों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वहीं 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण किया जाएगा। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल होने वाले हैं तो राष्ट्रीय पर्व का खास बनाने और इस मौके पर सबसे अच्छे दिखने के लिए कुछ आसान से टिप्स को अपना लें। वैसे तो आप रोज ही अच्छे से तैयार होकर ऑफिस जाते होंगे लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर खुद को अलग और आकर्षक लुक दें, ताकि ये राष्ट्रीय पर्व भी यादगार बन जाए और आप अपने साथियों को इम्प्रेस कर सकें। महिलाओं से लेकर पुरुष तक इस स्वतंत्रता दिवस पर बेस्ट दिखने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स।
विज्ञापन

2 of 5
एथनिक कपड़ों का करें चयन - फोटो : instagram/aliaabhatt/
एथनिक कपड़ों का करें चयन

स्वतंत्रता दिवस देश प्रेम के जज्बे को जाहिर करने और आजादी हासिल करने के उपलक्ष्य में खुशियों के त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस दिन देशवासी भारत को आजादी दिलाने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं और भारतीय होने पर गर्व करते हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई परंपरागत भारतीय परिधान पहनें। महिलाएं साड़ी, सूट आदि का चयन कर सकती हैं, तो वहीं पुरुष भी रोज के पैंट और जींस से अलग स्वतंत्रता दिवस पर कुर्ता पैजामा या कुर्ता जींस कैरी कर सकते हैं। सही आउटफिट का चयन आपको स्वतंत्रता दिवस पर सबसे अलग लुक देगा।
विज्ञापन

3 of 5
स्वतंत्रता दिवस आउटफिट - फोटो : instagram
कपड़ों के रंग का विशेष ध्यान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप ऐसे रंगों का चयन कर सकते हैं तो जो इस मौके पर बेहतर लगें। जैसे आप तिरंगे के तीन रगों को मिलाकर मिलता जुलता आउटफिट कैरी कर सकते हैं या फिर तिरंगे के किसी एक रंग को अपने आउटफिट में शामिल कर सकते हैं। लड़के सफेद, हरे या केसरिया रंग के कुर्ते के साथ पैजामा पहन सकते हैं। साथ ही अलग रंग का स्टोल भी कैरी कर सकते हैं। लड़कियां ऑफ व्हाइट मोटे बॉर्डर की साड़ी, केसरिया या हरे दुपट्टे के साथ कुर्ता सेट या चिकन का सफेद कुर्ता नीले व जोधपुरी स्टाइल दुपट्टे के साथ पेयर कर सकती हैं।

4 of 5
स्वतंत्रता दिवस का फैशन आइडिया - फोटो : instagram
एक्सेसरीज बनाएंगे लुक बेहतर

अगर आपके पास मौके के अनुरूप इन रंगों के आउटफिट नहीं है, या आप ट्रेडिशनल कपड़े कैरी नहीं कर पा रहे तो भी अपने लुक के जरिए आप देश को प्रदर्शित कर सकते हैं। इसके लिए महिलाएं ऐसी चूड़ियां या ज्वेलरी पहन सकती हैं तो तिरंगे के रंगों जैसे हों। पुरुष हाथों में तिरंगा हैंडबैंड पहन सकते हैं। या बाजार में आपको ट्राइकलर कैप भी मिल जाएगी, इसे आप अपने लुक को आज के लिए के लिए खास बनाने के लिए पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं ये हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
हेयरस्टाइल भी हो प्रभावी

अब परंपरागत ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रहे हैं तो उसी के मुताबिक हेयरस्टाइल लें। लड़कियां बालों में बन या जूड़ा बना सकती हैं। आप सफेद रंग के गजरे से बालों को सजा सकती हैं। इसके अलावा फ्रेंच चोटी या अपने बालों के लेंथ के मुताबिक कपड़ों से सूट करते हेयरस्टाइल से लुक को प्रभावी बना सकती हैं। लड़के भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले से अच्छा हेयरकट और शेव कराकर खुद को स्टाइल दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें