फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगे के इन रंगों को इस तरह से करें लुक में शामिल

Sat, 13 Aug 2022 10:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस 2022 - फोटो : social media
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर भारतीय देशभक्ति की भावना में डूबा रहता है। अपनी भावनाओं को अगर आप कपड़े या एक्सेसरीज के माध्यम से जाहिर करना चाहते हैं। तो इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए स्कूल, कॉलेज और प्रतिष्ठानों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमे हर कोई शामिल होता है। अगर आपके ऑफिस या कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम हो रहा है और आप कुछ अलग लुक चाहती हैं। तो तिरंग के रंगों को इस तरह से अपने लुक में शामिल करें। 
विज्ञापन

2 of 5
स्वतंत्रता दिवस 2022 - फोटो : instagram
ईयररिंग्स होंगी बेस्ट
अगर आप कॉलेज या ऑफिस जा रही हैं तो केसरिया, हरी या सफेद रंग की ईयररिंग्स को पहनें। वैसे मार्केट में इस समय तिरंगे के रंग की ईयररिंग्स बड़े ही आसानी से मिल जाएंगी। जिसे पहनकर आप खूबसूरत भी दिखेंगी और सबसे अलग भी। अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट साड़ी या सलवार कुर्ता पहनने वाली हैं तो तिरंगे के रंग की झुमकी बेहद खूबसूरत लगेगी। वहीं वेस्टर्न के साथ कुछ चंकी लुक लिए ईयररिंग्स अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
स्वतंत्रता दिवस 2022 - फोटो : social media
चूड़ियां या ब्रेसेलट
अगर आप कुछ भी एक्स्ट्रा लुक में शामिल नहीं करना चाहती हैं तो बस चूड़ियों को तिरंगे रंग की पहन लें। बस हर किसी की निगाहें वहीं थम जाएंगी। केसरिया, सफेद और हरे रंग की चूड़ियों के साथ कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा खूबसूरत लगेगा। आप चाहें तो तिरंगे रंग के ब्रेसेलट भी पहन सकती हैं। ये किसी भी ड्रेस के साथ आपको हटके लुक देंगे। 

4 of 5
स्वतंत्रता दिवस 2022
बालों में लगा लें तिरंगा रंग 
अब आप सोचेंगी कि पूरे बालों को हानिकारक केमिकल से कलर करना पड़ेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है। बस बालों में तिरंगे की केवल एक पट्टी भर बनाकर तैयार करें। ये खूबसूरत भी लगेगा और आपके बाल भी खराब नहीं होंगे। तिरंगे रंग की पट्टी बनाने के लिए आईशैडो का इस्तेमाल करें। आईशैडो के पैलेट में से नारंगी, सफेद और हरे रंग के शेड का इस्तेमाल कर बालों पर लगाएं। ये बिल्कुल यूनिक लगेगा और आपके बाल भी खऱाब नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वतंत्रता दिवस 2022 - फोटो : social media
दुपट्टा लगेगा खूबसूरत
तिरंगे के रंग का दुपट्टा या स्टोल आप आसानी से ले सकती हैं। अगर आप पूरा झंडे जैसा लुक नहीं चाहती लेकिन तिरंगा हो उसमे तो डाई एंड डाई का सहारा लें। दुपट्टे को हरे, सफेद और नारंगी रंग से टाई एंड डाई करें। ये काफी अच्छा आइडिया होगा और आसानी से स्टोल या दुपट्टा बनकर तैयार भी हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें