फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Important Things For Bridal Kit: दुल्हनों के हैंडबैग में अवश्य होनी चाहिए ये चीजें, जरूरत के समय आएंगी काम

Thu, 23 Jan 2025 11:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्राइडल किट में सही चीजें रखना बेहद जरूरी है ताकि शादी के दिन और बाद में किसी भी तरह की जरूरत के लिए आप तैयार रहें। यहां एक ब्राइडल किट चेकलिस्ट दी गई है, जो आपकी मदद कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
दुल्हनों के हैंडबैग में अवश्य होनी चाहिए ये चीजें - फोटो : instagram
Important Things For Bridal Kit: दुल्हनों के लिए उनकी शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए वो महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। दरअसल, हर लड़की चाहती है कि शादी के दिन वो सबसे खूबसूरत लगे और वो नहीं चाहती कि इस दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी सामने आए। यदि आप भी ऐसा चाहती हैं तो एक ब्राइडल किट तैयार करें। अपने हैंडबैग को ही आप ब्राइडल किट बना सकती हैं।

यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर दुल्हन के ब्राइडल किट में होनी ही चाहिए। ये चीजें आपको उस वक्त परेशानी से बचाएंगी, जब आपके पास मदद करने के लिए लोग नहीं होंगे और आप मैरिज हॉल में तैयार होकर बैठी होंगी।
विज्ञापन

2 of 6
मेकअप टच-अप किट - फोटो : Adobe stock
मेकअप टच-अप किट

शादी के दौरान कई बार टच-अप की जरूरत होती है। ऐसे में अपने बैग में काजल, मस्कारा, फेस पाउडर/कॉम्पैक्ट, लिपस्टिक को अवश्य रखें। ध्यान रखें कि बार-बार टचअप करके मेकअप को खराब न करें। इसका इस्तेमाल बस तभी करें, जब आपको लगे कि मेकअप हल्का बिगड़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
हाइजीन प्रोडक्ट्स - फोटो : iStock
हाइजीन प्रोडक्ट्स

ब्राइडल किट में वेट वाइप्स और टिशू पेपर्स अवश्य रखें, ये त्वचा और हाथ साफ करने के काम आएंगे। इसके साथ-साथ सैनिटरी पैड्स या टैम्पॉन्स भी आपके पास होने चाहिए। इसके अलावा डिओडरेंट या मिनी परफ्यूम खुद को फ्रेश और खुशबूदार महसूस करने के लिए अपने पास रखें। 

4 of 6
छोटी-छोटी एक्सेसरीज - फोटो : Adobe stock
छोटी-छोटी एक्सेसरीज

कई बार ऐसा होता है कि लहंगा और दुपट्टा ढीला होने लगता है। ऐसे में सेफ्टी पिन्स और बॉबी पिन्स आपकी मदद करेंगे। इसकी मदद से लहंगे या दुपट्टे की सही फिटिंग आप कर सकती हैं। इसके अलावा पर्स में सुई और धागा रखें, ताकि किसी ड्रेस की खराबी को तुरंत ठीक किया जा सके। इसके अलावा एक्स्ट्रा बिंदी भी बैग में जरूर रखें, ताकि यदि बिंदी निकल जाए तो ये आपके काम आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
अतिरिक्त चूड़ियों का सेट - फोटो : instagram
अतिरिक्त चूड़ियों का सेट

अपने लहंगे के मैचिंग की चूड़ियों का एक सेट बैग में अवश्य रखें। दरअसल, कांच की चूड़ियां कई बार आसानी से टूट जाती हैं। ऐसे में सेट अजीब दिखने लगता है। तो आप इस समय चूड़ियां कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अन्य जरूरी चीजें - फोटो : Adobe stock
अन्य जरूरी चीजें

चेहरे पर ताजगी लाने के लिए फेस मिस्ट या गुलाब जल रखें, लेकिन ध्यान रखें कि इसका आपको ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है।  अपने बैग में एक छोटा मिरर रखें, और समय-समय पर मेकअप चेक करते रहें। परफेक्ट फिटिंग के लिए डबल-साइड टेप को भी बैग में रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें