फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2019: दीपिका के 'पर्पल लुक' ने इंटरनेट पर मचा दी हलचल, लोग बोले 'ये है इंडियन काइली'

Thu, 19 Sep 2019 02:50 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई में बुधवार की रात सितारों से सज गई। आईफा रॉक्स के बाद आइफा अवॉर्ड 2019 (IIFA Awards 2019) के लिए बॉलीवुड स्टार्स एक साथ आए। इस बार यह अवॉर्ड मुंबई में आयोजित हुआ, जहां दिग्गज फिल्मी हस्तियां पहुंचीं। सितारों से सजी महफिल में स्टाइल और फैशन का जलवा देखते बनता है। ऐसे में इस महफिल में जब दीपिका पादुकोण आईं तो माहौल में जान आ गई। इस बार दीपिका की आईफा ड्रेस चर्चा का बड़ा विषय रही। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण ने फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइनर गाउन पहना। दीपिका को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीन नथानी ने बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया है। बता दें कि, कुछ दिनों पहले हॉलीवुड की फैशन इन्फ्लुएंसर काइली जेनर की पर्पल फेदर गाउन में एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी चर्चा में थी। आईफा में उससे मिलती-जुलती ड्रेस पहनने के बाद दीपिका पादुकोण को 'इंडियन काइली' भारत की काइली कहा जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका के गाउन की डिटेलिंग बेहतरीन है। इलेक्ट्रिक वायलेट गाउन को ड्रामेटिक स्लीव्स और gossamer tulle hood के साथ डिजाइन किया गया है। गाउन के लोअर ऐंड और स्लीव्स पर सॉफ्ट फेदर वर्क किया गया है। दीपिका ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा 'आई पर्पल यू'। हालांकि, डिजाइनर गौरव गुप्ता के मुताबिक गाउन का रंग महज पर्पल नहीं बल्कि लैवेंडर और अमरनाथ पर्पल ह्यू से प्रेरित है। 

4 of 5
दीपिका के गाउन के साथ उनकी स्टाइलिंग की तारीफ करना भी जरुरी है। स्टाइलिस्ट ने एक-एक बारीकी का ख्याल रखा है। सिर पर ओढ़ा गया ट्रांसपरेंट शिमर दुपट्टे का भी महत्त्व है। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय सुपर मॉडल जीजी हदीद और प्रियंका चोपड़ा भी ऐसे लुक में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका ने लैवेंडर और पर्पल ह्यू रंग के लुक के साथ बेहद लाइट और डिसेंट मेकअप किया है। स्टेटमेंट आईब्रोज और न्यूड लिप्स लुक के साथ जम रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें