फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्स करने का सही तरीका नही है पता तो त्वचा को हो सकता है नुकसान, इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 04 May 2021 02:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
waxing
वैक्सिंग के जरिए अनचाहे बालों को निकाला जाता है। जिससे त्वचा भी साफ और खूबसूरत नजर आती है। वैसे तो पार्लर में वैक्स करने के लिए प्रोफेशनल मौजूद होते हैं। लेकिन कोरोना काल में अगर आप घर में ही वैक्स करती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नहीं तो त्वचा को नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
waxing
वैक्सिंग से पहले त्वचा को तैयार करना जरूरी है। जैसे त्वचा पर किसी भी तरह का तेल या मॉइश्चराइज नहीं लगाना चाहिए। जितना हो सके त्वचा को बिल्कुल सूखा और ड्राई रखें। त्वचा को वैक्सिंग से पहले साबुन से साफ कर पोंछ लें। फिर इस पर पाउडर लगाकर वैक्स करें। 
विज्ञापन

3 of 5
waxing
वैक्स की स्ट्रिप को जब भी उखाड़ने जा रही हों तो पहले बालों की ग्रोथ की दिशा को जरूर देख लें। हमेशा ग्रोथ की उल्टी दिशा से ही स्ट्रिप को निकालें। क्योंकि गलत दिशा में उचाड़ने से त्वचा पर रैशेज और दाने होने का खतरा रहता है। साथ ही वैक्स को लगाते समय इसे बालों की ग्रोथ वाली दिशा पर ही लगाएं। 

4 of 5
waxing
हमेशा वैक्स को गर्म करने के बाद त्वचा के छोटे हिस्से पर हल्का सा लगाकर देख लें। कि कहीं ये ज्यादा गर्म तो नहीं। क्योंकि गर्म वैक्स से त्वचा के जलने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
waxing
कई बार एक बार वैक्स करने से सारे बाल नहीं निकलते हैं तो इन्हें पूरी तरह निकालने के चक्कर में कई बार वैक्स ना लगाकर उचाड़ें। ऐसा करने से त्वचा छिल सकती है और चोट लग जाती है। इन्हें निकालने के लिए आप धागे या फिर प्लकर का सहारा ले सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें